08 MAYWEDNESDAY2024 12:00:55 AM
Nari

आपके सूरज, चंद्रमा और गुरु होंगे स्ट्रंग जब सुबह उठते ही बोलेंगे ये 3 शब्द

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 17 Nov, 2023 06:10 PM
आपके सूरज, चंद्रमा और गुरु होंगे स्ट्रंग जब सुबह उठते ही बोलेंगे ये 3 शब्द

लोगों को अक्सर कहते सुना गया है कि अगर दिन की शुरुआत अच्छे से होती है तो सारा दिन अच्छा ही गुजरता है। ये ही वजह है कि लोगों को अक्सर सुबह उठकर भगवान का नाम लेने को कहा जाता है।  कई बार तो कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि लोग सोचते हैं कि सुबह उठकर किसका मुंह देखा था, जो दिन इतना बुरा गुजरा , इसलिए सुबह आंख खोलने के बाद बिस्तर छोड़ने से पहले कुछ खास शब्द बोलें, इससे आपके सारे बिगड़े काम बनते जाएंगे और राह आसान हो जाएगी। 

बिस्तर छोड़ने से पहले करें ये काम

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आपको रोज सुबह उठकर पहले भगवान का ध्यान करना चाहिए। इसके बाद मात्र 3 शब्द बोलने से आपके तीन ग्रह अच्छे हो जाएंगे। सबसे पहले अपने पिता का नाम 4 बार बोलिए और अपनी माता का नाम 3 बार बोलिए और अंत में अपने गुरु का नाम 3 बार बोलिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य, चंद्र और गुरु ये तीनों ग्रह शुभ फल देना शुरु कर देते हैं। 

PunjabKesari

सभी तीर्थों के नाम करें जाप

इसके अलावा रोज सुबह उठकर स्नान करते समय सभी तीर्थ स्थलों और पवित्र नदियों का नाम जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सभी तीर्थों का पुण्य मिलेगा। अगर हो सके तो पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर नहाना चाहिए।

PunjabKesari

होगी आर्थिक वृद्धि

स्नान करने के बाद तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से दिन की शुरुआत अच्छी होती है औक आत्मा और मन को ऊर्जा मिलती है। साथ ही कुंडली में सूर्य की शुभ स्थिति रहती है, इसका असर हमारी बुद्धि पर पड़ता है और मान- सम्मान के साथ आर्थिक वृद्धि भी होती है। सूर्य देव को जल देने के बाद तुलसी को जरूर जल चढ़ाएं और घर के मंदिर में पूजा-पाठ करना चाहिए। अगर संभव हो सके तो गाय को भी रोटी खिलाएं। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती, हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
PunjabKesari

Related News