03 MAYFRIDAY2024 7:39:22 AM
Nari

कार्तिक के घर बन- ठन कर बप्पा के दर्शन करने पहुंची सारा, दोनों काे एक साथ देखकर खुश हुए फैंस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Sep, 2023 06:35 PM
कार्तिक के घर बन- ठन कर बप्पा के दर्शन करने पहुंची सारा, दोनों काे एक साथ देखकर खुश हुए फैंस

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस सारा अली खान और हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन के बीच बेशक रिश्ता कैसा भी हो लेकिन इन दोनों की जोड़ी को आज भी बेहद पसंद किया जाता है। फैंस उन्हें फिर से एक साथ देखना चाहते हैं। अब गणेश उत्सव के मौके पर यह सेंसेशन कपल एक बार फिर साथ दिखाई दिया, जिसे लेकर लोग बेहद खुश है। इसके साथ ही कयासों का सिलसिला भी शुरु हो गया है। 

PunjabKesari
दरअसल बाकी सेलेब्स की तरह कार्तिक ने भी अपने घर पर बप्पा की स्वागत किया और बीती रात अपने घर पर गणपति विसर्जन पूजा रखी,  जहां बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। मनीष मल्होत्रा, रवीना टंडन, राशा थडानी सहित कई सेलेब्स बप्पा के दर्शन करने पहुंचे, ऐसे में लाइमलाइट लुटने का काम किया सारा ने।

PunjabKesari
कार्तिक के घर सारा को देखकर हर कोई सप्राइज था। अपने एक्स बॉयफ्रेंड के घर वह बन- ठन कर पहुंची थी, पिंक सूट में वह बेहद प्यारी लग रही थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, राशा और मनीष मल्होत्रा एक साथ फोटो क्लिक करवाते दिखाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari
कार्तिक और सारा की एक साथ देखकर लोग बेहद खुश हैं और इस फोटो पर अपना- अपना रिएक्शन दे रहे हैं। रवीना सारा के अलावा फिल्म स्टार मृणाल ठाकुर भी अलग अंदाज में कार्तिक के घर पहुंची। उनके मराठी लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 

PunjabKesari
याद हो कि वह सारा ही थी जिसने  कुछ साल पहले कॉफी विद करण में अपने पिता सैफ अली खान के सामने कहा था कि उन्हें कार्तिक पर क्रश है। इसके बाद से ही यह दोनों साथ नजर आने लगे। दोनों  'लव आज कल 2' में एक साथ दिखाई दिए, इसके बाद से ही इनके अफेयर की खबरों ने जोड़ पकड़ लिया था।  

Related News