23 APRTUESDAY2024 9:56:01 PM
Nari

'मैंने उसे वर्कर के साथ रंगे हाथों पकड़ा', Sara Khan ने बताया क्यों इतनी जल्दी तोड़ी शादी?

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 19 Mar, 2022 04:37 PM
'मैंने उसे वर्कर के साथ रंगे हाथों पकड़ा', Sara Khan ने बताया क्यों इतनी जल्दी तोड़ी शादी?

टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने जब से रियलिटी शो 'लॉकअप' में एंट्री ली है वो तब से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है। सारा के एक्स-हसबैंड अली भी अब शो में दिखाई दे रही है। हाल में सारा ने बताया कि अली का उनकी वर्कर के साथ अफेयर था इसलिए उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर दिया। दरअसल, करणवीर बोहरा सारा से पूछते है कि आखिर कब उन्होंने अली मर्चेंट से अलग होने का फैसला लिया।

जवाब में सारा ने करण वीर को बताया, 'वह लगातार कोशिश करते रहते हैं और यहीं से उनके लिए सम्मान खत्म हो जाता है। मैंने उन्हें हमेशा चांस दे चुकी हूं। हर बार मैंने उन्हें चांस दिया, मैं उन्हें रंगे हाथ पकड़ चुकी हूं। मैंने उनके हर झूठ पकड़े हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Khan (@ssarakhan)

वर्कर के साथ अली का अफेयर था

आगे सारा ने बताया, 'साढ़े तीन साल में मैंने उन्हें 300 चांस दिए हैं। यह मेरी पहली रिलेशनशिप थी और जाहिर है कि आप इसे ऐसे ही नहीं जाने देंगे। और इससे बाहर आने में मुझे साढ़े चार साल लग गए।' फिर सारा ने बताया कि कब उन्होंने रिश्ता खत्म किया। सारा ने कहा, 'लोखंडवाला में मेरा पार्टनर्स के साथ एक स्पा था। इसमें अली भी शामिल थे। वहां एक असिस्टेंट मैनेजर को उन्होंने रखा था। मुझे उन दोनों के बारे में पता चल गया था। तभी मैंने सोच लिया कि बस अब और नहीं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Khan (@ssarakhan)

वो में अन्य कंटेस्टेंट के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस ने राज खोलते हुए कहा, 'वो मेरी लाइफ में आने वाला पहला लड़का था। मुझे उससे प्यार हो गया और फिर हमने डेट करना शुरू कर दिया। एक टाइम के बाद हमारे बीच काफी मतभेद थे। मुझे कई बार चीट किया गया। मैं माफ कर देती थी, भूल जाती थी और वापस आ जाती थी।'

बता दें कि इससे पहले सारा ने अपने रिश्ते को लेकर कई राज खोले थे। एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया था कि अली ने 'बिग बॉस' में उन्हें बेवकूफ बनाकर शादी की थी। सारा और अली ने रियलिटी शो बिग बॉस 4 के दौरान हुई थी। इसी शो में दोनों ने शादी की और 2 महीने बाद ये अलग हो गए। 

Related News