02 MAYTHURSDAY2024 12:05:02 AM
Nari

शिव भक्त सारा ने  फिर से जीत लिया दिल, कठिन अमरनाथ यात्रा पर निकली सैफ की बेटी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Jul, 2023 05:32 PM
शिव भक्त सारा ने  फिर से जीत लिया दिल, कठिन अमरनाथ यात्रा पर निकली सैफ की बेटी

वैसे ता इन दिनों बॉलीवुड में  स्टार किड्स का ही जलवा देखने को मिल रहा है। कोई अपने व्यवहार के कारण तो कोई अफेयर के कारण चर्चा में बना ही हुआ है। इनमें से एक  स्टार किड ऐसा है जिसने अपने मां-बाप की बनाई पहचान को साइड कर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज वह एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही।

 

 

हम बात कर रहे हैं 'नमस्ते' गर्ल सारा अली खान की, जिनकी सादगी का हर कोई दिवाना है। यह तो किसी से छिपा नहीं है कि सारा भोलेनाथ की बहुत बड़ी भक्त है, तभी तो वह सावन के पावन महीने में बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंची। उनकी अमरनाथ यात्रा  का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari


वीडियो में सारा बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद डंडे के सहारे सीढ़ियों से नीचे उतरती हुईं नजर आ रही हैं। गले में भगवा रंग का दुपट्टा पहने सारा महादेव की  भक्ति में लीन नजर आ रही है। लोगों को शिव भक्त सारा का यह अंदाज बेहद पसंद आ राहा है, वह उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

PunjabKesari

इससे पहले सारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह हसीन वादियों का लुत्फ उठाती नजर आ रही थी। याद हो कि कुछ दिन पहले ही सैफ की लाडली ने भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम में भोलेनाथ के दर्शक किए थे। वह लगभग हर साल केदारनाथ शिव शंकर के दर्शन करने जाती हैं। वह कहती हैं कि भोलेनाथ से वह अलग ही जुड़ाव महसूस करती हैं।

Related News