20 DECSATURDAY2025 10:36:25 PM
Nari

करिश्मा कपूर के EX हसबैंड संजय कपूर की मौत की असली वजह आई सामने – हर कोई रह गया हैरान

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 13 Jun, 2025 12:17 PM
करिश्मा कपूर के EX हसबैंड संजय कपूर की मौत की असली वजह आई सामने – हर कोई रह गया हैरान

 नारी डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह वहां ग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, जब यह हादसा हुआ। शुरुआत में यह एक सामान्य हार्ट अटैक माना गया, लेकिन अब उनकी मौत की असली वजह सामने आई है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, संजय कपूर पोलो खेलते समय घोड़े पर सवार थे, तभी गलती से एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जो गले में फंस गई। मधुमक्खी के डंक के कारण तेज़ जलन और घबराहट शुरू हो गई। अचानक उनकी सांसें अटकने लगीं, और इसी घबराहट में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। यह जानकारी लेखक सुहेल सेठ ने ANI को दी।

सोशल मीडिया पर किया था आखिरी पोस्ट

मौत से कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर अहमदाबाद विमान हादसे पर संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा था-"अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारवालों के साथ हैं। भगवान उन्हें शक्ति दे।"

PunjabKesari

संजय कपूर कौन थे?

संजय कपूर, सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (अब सोना कॉमस्टार) के चेयरमैन थे। यह कंपनी ईवी और ऑटोमोबाइल सिस्टम से जुड़ी है। उनके पास करीब 1.2 बिलियन डॉलर (लगभग 10,000 करोड़ रुपये) की संपत्ति थी। कंपनी की शुरुआत उनके पिता सुरिंदर कपूर ने की थी, जो भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में एक बड़ा नाम रहे हैं।

ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, जानिए कौन थे वह और कैसी थी उनकी जिंदगी

पारिवारिक जीवन

संजय कपूर की पहली शादी फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। बाद में उन्होंने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के दौरान करिश्मा ने उन पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे।

PunjabKesari

संजय और करिश्मा के दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान।

बॉलीवुड में शोक की लहर

उनके निधन की खबर मिलते ही करिश्मा कपूर के घर करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा पहुंचीं। पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

एक असाधारण मौत ने एक असाधारण ज़िंदगी का अंत कर दिया। संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी सफलता, संघर्ष और स्मृतियां हमेशा ज़िंदा रहेंगी।  

Related News