03 MAYFRIDAY2024 8:51:09 AM
Nari

'लोग मुझे कहते थे इसको बच्चा हो ही नहीं सकता', लोगों के तानों से तंग आ गई थी Sania Mirza!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 26 Oct, 2022 01:55 PM
'लोग मुझे कहते थे इसको बच्चा हो ही नहीं सकता', लोगों के तानों से तंग आ गई थी Sania Mirza!

टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ साल 2010 में शादी की थी। इन दोनों की शादी ने लोगों को हैरान कर दिया था। शादी के कुछ साल बाद जब सानिया ने मां बनने का फैसला लिया तो लोगों ने कई बातें बनाई। सानिया के मुताबिक, लोगों ने यह तक कह दिया था कि यह बच्चा पैदा नहीं कर सकती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

'इसको बच्चा हो ही नहीं सकता'

अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए हाल में ही सानिया ने एक इंटरव्यू में कहा, "जब मैंने एक बच्चा पैदा करने के फैसले को स्थगित किया तो, मैं दुनिया में 8वें स्थान पर थी। यह एक विकल्प था, जिसके बारे में हम बात कर रहे थे और हमने शादी करने से पहले कुछ सालों तक इंतजार करना चुना। लोगों ने सोचा कि हम बच्चे पैदा नहीं कर सकते हैं, जैसे लोगों को यकीन था कि हम बच्चे पैदा करने में असमर्थ हैं। लोग कहते थे कि ''इसको बच्चा हो ही नहीं सकता, इसलिए इसको अभी तक बच्चा नहीं हुआ है।''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

इसी के साथ सानिया ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी में क्या पसंद था। सानिया कहती है कि उन्हें चिकन खाने की कोई लालसा नहीं थी। वो प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे ज्यादा मिर्ची भजिया के लिए तरसती थीं, क्योंकि उन्हें मसालेदार खाना काफी पसंद है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “हिंदुस्तानी और पाकिस्तानी खाना दोनों एक जैसे हैं, लेकिन हमारे पास घर पर बहुत सारे डोसे बनते थे, क्योंकि इजहान को डोसा पसंद है। आमतौर पर हम सभी डाइट पर होते हैं।"

अपनी शादी को लेकर भी सानिया ने की बात

बता दें कि जब सानिया ने शोएब मलिक से शादी की थी तो कई बातें बनी थी। इसी के बारे में बात करते हुए सानिया ने बताया, "मीडिया और सभी द्वारा कही जा रही बातें हमारे लिए उस समय काफी मुश्किल थी, लेकिन आप जानते हैं कि जब आप प्यार में होते हैं, तो बहुत कुछ नहीं होता है। यह सच्चाई है कि जब आप प्यार में होते हैं, तो आप ज्यादा कुछ नहीं सोचते हैं। उसी तरह हम प्यार में थे और शादी करना चाहते थे। हमारे लिए और हमारे परिवार के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन जब हमने लोगों का ऐसा रिएक्शन देखा, तो हमें बहुत अजीब लगा।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

सानिया ने शादी के 8 साल बाद बेटे को जन्म दिया। सानिया और शोएब के बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक है। इनकी लवस्टोरी की बात करें तो साल 2009 में सानिया ने अपने बचपन के दोस्त सोहराब से सगाई की लेकिन जल्द ही इनका रिश्ता टूट गया। जब वो टूटे हुए रिश्ते के गम से गुजर रही थी तब उनकी जिंदगी में शोएब मलिक आए और साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आए। 15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मी सानिया मिर्जा की परवरिश हैदराबाद में हुई। वही से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और 6 साल की उम्र में उन्होंने टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहला अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट 1999 में खेला था।

Related News