24 APRWEDNESDAY2024 8:53:53 AM
Nari

सना खान के हाथों में रची पिया के नाम की मेहंदी, निकाह के बाद सामने आई तस्वीरें

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 25 Nov, 2020 01:04 PM
सना खान के हाथों में रची पिया के नाम की मेहंदी, निकाह के बाद सामने आई तस्वीरें

'बिग बॉस 6' फेम सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए आए दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। वहीं इन दिनों मौलाना मुफ्ती अनस के साथ अपनी शादी को लेकर सना खान सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह हिजाब के साथ सफेद रंग के जोड़े और उसके बाद ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं अब इसी बीच सना खान की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई है।

PunjabKesari

सना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सना ओरेंज रंग के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने सिर पर पिंक कलर का दुपट्टा लिया है जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sayied Sana Khan (@sanakhaan21)

 

इसके साथ ही सना खान ने मिनिमल मेकअप और हैवी चोकर ज्वेलरी को कैरी किया है। इन तस्वीरों में सना बेहद खुश नजर आ रही है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि सना खान ने गुजरात के मुफ्ती अनस से गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया है। निकाह के बाद सना ने अपना नाम बदल कर सैयद सना खान रख लिया है। इसका जानकारी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली है। वहीं निकाह के बाद सना खान का लाल जोड़े में ब्राइडल लुक की तस्वीरें सामने आई। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sayied Sana Khan (@sanakhaan21)

Related News