15 DECMONDAY2025 10:30:38 AM
Nari

संभावना सेठ की मां का निधन, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बोली - 'भारी दिल से आप...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Feb, 2024 02:51 PM
संभावना सेठ की मां का निधन, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बोली - 'भारी दिल से आप...'

मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। उनकी इस पोस्ट के अनुसार, एक्ट्रेस की मां का निधन 20 फरवरी की शाम को हुआ है। ऐसे में वह काफी सदमे में हैं। 

फैंस ने बढ़ाया हौंसला 

संभावना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि - 'भारी दिल से आप लोगों को ये बताना चाहते हैं कि संभावना की मां का कल शाम 7.30 बजे निधन हो गया है। उनका इस दुनिया से जाना हम लोगों के लिए बहुत ही तकलीफ दायक है। ये आप सभी को शब्दों में बयान भी नहीं कर सकते हैं। आप उन्हें प्रार्थना में जरुर रखें अविनाश। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सभी उनका हौंसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। '

सेलेब्स ने भी जताया दुख 

संभावना की मां के निधन की खबर सुनकर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स उनका हौंसला बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। गौहर खान ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'तुम्हें स्ट्रेंथ भेज रही हूं भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मुझे तुम्हारे साथ हुए इस हादसे के लिए बहुत दुख है'। 

PunjabKesari

मोनालिसा ने लिखा कि - 'मजबूत रहे संभावना, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे'। 

PunjabKesari

पूनम दूबे ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मजबूत रहो दी'। 

PunjabKesari

ब्लॉग से कमाती हैं खूब पैसे 

संभावना सेठ टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने ब्लॉग चलाती हैं। वह अपने पति अविनाश के साथ ब्लॉग्स चलाती हैं और इसके जरिए वह मोटी रकम कमाती हैं। इस ब्लॉग में वह अपनी डेली रुटीन के अलावा पेट डॉग्स से जुड़ी हर डिटेल शेयर करते हैं। इसके अलावा फैंस उनके ब्लॉग से जुड़े सवाल भी करते हैं। संभावना बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। फैंस को उनकी और अविनाश की जोड़ी काफी अच्छी भी लगती है। 


 

Related News