01 MAYWEDNESDAY2024 12:04:20 PM
Nari

20 साल बाद Ronit Roy ने दोबारा की पत्नी से शादी, एकबार फिर लिए 7 फेरे

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Dec, 2023 12:39 PM
20 साल बाद Ronit Roy ने दोबारा की पत्नी से शादी, एकबार फिर लिए 7 फेरे

कसौटी जिंदगी के जरिए Mr Bajaj के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर रोनित रॉय एक बार फिर से सुर्खियों में बन गए हैं। एक्टर ने दूसरी बार अपनी पत्नी संग दोबारा से फेरे लिए हैं। यह हम नहीं कह रहे एक्टर के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों ने इस बात का खुलासा खुद किया है। दरअसल रोनित रॉय की शादी को 20 साल पूरे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार दोबारा से अपनी वेडिंग एनीवर्सरी पर शादी रचाई है। अपने इस स्पेशल दिन को खास बनाने के लिए उन्होंने एक बार फिर से पत्नी के साथ शादी के वचनों को दोहराया है।  

खुद शेयर किया वीडियो 

अपनी शादी का वीडियो एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने गोवा के एक शिव मंदिर में शादी की है। रोनित ने शादी से पहले अपनी पत्नी को दोबारा से प्रपोज किया है। इसका वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा कि - 'मुझसे शादी करोगी? फिर से?' दूल्हा-दूल्हन ने हवन किया, वरमाला डाली और शादी के 7 वचनों के साथ फेरे लेकर अपनी शादी को दोहाराया है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ronit Roy (@ronitboseroy)

सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ पूरी हुई शादी 

सिर्फ वरमाला और फेरे ही नहीं बल्कि एक्टर ने अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भी भरा और उन्हें मगंलसूत्र भी पहनाया। इस दौरान वहां पर मौजूद सभी के चेहरें पर अलग ही मुस्कान थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ronit Roy (@ronitboseroy)

रेड-व्हाइट आउटफिट में दिखा कपल

रेड आउटफिट में नीलम बहुत ही प्यारी लगी। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने मांगटीका, माथा पट्टी, हैवी ईयररिंग्स, चूड़ा पहना था। वहीं रोनित रॉय व्हाइट कुर्ता पजामा में काफी हैंडसम लग रहे थे।

शादी में शामिल हुए बच्चे 

आपको बता दें कि अपनी मम्मी पापा की दूसरी शादी में रोनित की बच्चे भी शामिल हुए। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में एक्टर ने सात फेरे लिए। यहां से यह पता लगाया जा सकता है कि 20 साल की शादीके बाद भी दोनों में कितना प्यार है। दोनों ने साल 2003 में साढ़े तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी।  वहीं नीलम के साथ एक्टर ने दूसरी शादी की थी। उनका पहली पत्नी के साथ तलाक हो चुका था, इस शादी से उनका एक बेटी है। वहीं नीलम के साथ उनके दो बच्चे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ronit Roy (@ronitboseroy)

Related News