18 APRTHURSDAY2024 10:21:49 AM
Nari

World Milk Day: गलत समय पर दूध पीने से होगा नुकसान

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 01 Jun, 2020 12:15 PM
World Milk Day: गलत समय पर दूध पीने से होगा नुकसान

दुनियाभर में आज यानि 1 जून को World Milk Day मनाया जाता है। यूनाइटेड नेशंस के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन द्वारा 20 साल पहले दुनियाभर में लोगों को दूध के फायदे बताने के लिए इस दिवस की शुरूआत की गई थी। इसके अलावा इस दिन का एक मुख्य उद्देश्य डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देना था। दूध हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन दूध पीने का भी एक सही समय होता है। चलिए आज हम आपको दूध पीने का सही समय और दूध पीने के फायदे...

12 Things That Happen to Your Body When You Skip Breakfast Tina ...

दूध पीने के फायदे 

वजन घटाए

PunjabKesari

वजन कम करने के लिए सुबह के समय ठंडे दूध का सेवन करें। इससे बॉडी का टेम्परेचर कम हो जाता है और भूख भी कंट्रोल में रहती है। इससे कैलोरी और फैट बर्न होता है, जिससे वजन धीरे-धीरे कम हो जाता है।

एसिडिटी

अगर आपको एसिडिटी की परेशानी होती है तो रोज रात में सोने से पहले एक ग्लास ठंडा दूध पीएं। साथ ही इससे पाचन क्रिया भी मजबूत होगी।

डिहाइड्रेशन

गर्मियों में हर रोज सुबह 1 गिलास ठंडा दूध जरूर पीएं। इसमें इलेक्ट्रिक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाते हैं।

मजबूत हड्डियां

MILK DOES A BODY GOOD. DOES IT, IN WHAT SENSE?

मजबूत दांतों और हड्ड‍ियों के लिए शरीर को कैल्शियम की जरूरत होती है, जो रोजाना 1 गिलास दूध पीने से पूरी हो जाती है।

अनिद्रा

दूध में मौजूद ट्रिप्टोफान व स्टार्च अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। ऐसे में अगर आपको नींद नहीं आती तो सोने से पहले बादाम या हल्दी वाला दूध पीएं।

तनाव को करे दूर

हल्का गर्म दूध पीने से तनाव दूर रहता है। इससे आप डिप्रैशन जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

स्वस्थ दिल

Tips & Tricks To Maintain A Healthy And Fit Heart - Health Blog

रोजाना दूध का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल को संतुलित रहता है, जिससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।

गले की समस्या 

गले में तकलीफ है तो दूध के कप में चुटकीभर काली मिर्च मिला कर पीएं। इससे गले की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

दूध में बादाम, हल्दी, खसखस या अश्वगंधा मिलाकर शाम के समय पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। 

दूध पीने का सही समय

DAIRY - MILK – city'super 

- अगर आप सुबह वर्कआउट करते हैं तो 1 गिलास दूध का सेवन करें। इससे शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरत पूरी होगी।

- अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो सुबह इसका सेवन करने से बचें।

- दोपहर के समय दूध पीना बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होता है क्‍योंकि इससे शरीर को ताकत मिलती है।

- शाम के समय दूध पीने से आंखों की रोशनी बढ़ाती है। 

- अनिद्रा की समस्या होने पर रात के समय हल्का गर्म दूध पीना फायदेमंद होता है लेकिन अगर वेट लूज करना चाहते हैं तो रात में दूध ना पीएं।

- गर्भवती महिलाओं को रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना दूध पीना चाहिए।

दूध पीने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

- कमजोर पाचन, त्वचा संबंधी समस्‍याओं, खांसी, अपच और पेट में कीड़े जैसी समस्‍याओं से परेशान लोगों को दूध के सेवन से बचना चाहिए।

- दूध को कभी भी भोजन के साथ नहीं पीना चाहिए क्‍योंकि यह जल्‍दी हजम नहीं हो पाता। 

- आयुर्वेद के अनुसार रात को सोने से पहले दूध पीने के लिए जरूरी है कि आप शाम के भोजन के दो घंटे बाद ही इसे पीएं।

Related News