19 APRFRIDAY2024 10:41:12 PM
Nari

ऋचा-अली की शाही शादी की रस्में हुई शुरू, भोली पंजाबन के हाथों पर सजी पिया के नाम की मेहंदी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Sep, 2022 11:27 AM
ऋचा-अली की शाही शादी की रस्में हुई शुरू, भोली पंजाबन के हाथों पर सजी पिया के नाम की मेहंदी

जिस घड़ी का सालों से इंतजार किया जा रहा था आखिर वह आ ही गई। अब कुछ ही दिनों तक बॉलीवुड एक्टर ऋचा चड्ढा और अली फजल हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। इन दोनों की शाही शादी की रस्में भी शुरु हो गई हे। फैंस इनको जल्द से जल्द दूल्हा- दुल्हन के रेप में देखना चाहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)


बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल ने एक वॉइस नोट शेयर कर अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है, इसके साथ ही इन्होंने फैंस का भी अलग अंदाज में धन्यवाद किया है। इस नोट में  ऋचा कहती हैं। दो साल पहले हमने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था, लेकिन तभी कोविड ने हम सभी की जिंदगी को बुरी तरह से प्रभावित किया। इसके बाद अली कहते हैं- पूरे देश की तरह हम भी अपनी पर्सनल प्रॉब्लम्स में फंसे रहे। 

PunjabKesari
बाद में कपल कहता है- अब जब सब कुछ बेहतर है तो हम अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। आपको अपने प्यार के अलावा कुछ नहीं देते हैं, धन्यवाद। इसी बीच ऋचा ने मेहंदी सेरेमनी की दो  वीडियो भी शेयर की है, जिसमें वह वह अली फजल के नाम का पहला अक्षर a और अपने नाम का पहला अक्षर r फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है।

PunjabKesari
ऋचा चड्ढा के हाथों पर लगी मेहंदी का डिजाइन काफी यूनिक और खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मिकी माउस फेस को भी फ्लॉन्ट किया है, जो मेहंदी से ही बनाया हुआ है। इन दोनों की शादी की डेट को लेकर अभी सही जानकारी सामने नहीं आई है। खबरें है कि कपल  4 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि अली फजल और ऋचा चड्ढा ने शादी के लिए काफी नैचुरल डेकोरेशन को चुना है। बताया जा रहा है शादी के बाद  रिसेप्शन भारत के सबसे पुराने क्लब में होगा। 110 साल पुराने इस क्लब का नाम आइकॉनिक लैंडनमार्क है। कहा जा रहा है कि इस ग्रैंड रिसेप्शन में करीब  400 गेस्ट को बुलाया जाएगा।

Related News