01 MAYWEDNESDAY2024 10:13:00 PM
Nari

शरद पूर्णिमा: देवी लक्ष्मी को भोग लगाएं चावल मखाना खीर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Oct, 2020 09:53 AM
शरद पूर्णिमा: देवी लक्ष्मी को भोग लगाएं चावल मखाना खीर

आज शरद पूर्णिमा का दिन है। माना जाता है कि इस दिन धन की देवी लक्ष्मी का जन्म दिन होता है। ऐसे में वे अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आती है। इस दिन लोग देवी मां को सफेद रंग चीजों का भोग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप भी उनकी कृपा पाने चाहते हैं तो आप उन्हें चावल मखानों से खीर बनाकर भोग लगा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसे बनाने की आसान सी रेसिपी...

सामग्री:

दूध- 1 किलो 
मखाने- 1/2 कटोरी 
चीनी- 1 कटोरी 
चावल- 1/2 कटोरी 
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- 1/2 कटोरी (कटे हुए)

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले एक पैन में दूध को धीमी आंच पर उबालें।
2. एक उबाल आने के बाद उसमें चावल धोकर डालें।
3. अब ड्राई फ्रूट्स और मखाने डालकर मिलाएं।
4. चावल पकने पर गैस बंद कर दें।
5. इसे ठंडा कर सर्विंग डिश में डालें।
6. लीजिए आपकी चावल, मखाना खीर बनकर तैयार है।
7. इसे सर्व कर खुद भी खाएं।

Related News