16 APRTUESDAY2024 10:00:01 PM
Nari

बेसन से नहीं चावल से बनाएं टेस्टी ढोकला

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Jul, 2020 12:50 PM
बेसन से नहीं चावल से बनाएं टेस्टी ढोकला

ढोकला एक ऐसी डिश है जो लगभग सभी को खाने में पसंद आती है। खासतौर पर इसे लोग बेसन से बनाकर खाते है। मगर आज हम आपको बेसन नहीं बल्कि चावल से ढोकला बनाने की रेसिपी बताते है। यह बनाने में उसी बेसन ढोकला की तरह होगा। मदगर खाने में एक अलग स्वाद देगा। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

चावल का आटा- 250 ग्राम 
सूजी- 30 ग्राम 
दही- 1/2 कप 
चीनी-, स्वादानुसार 
तेल- 4 टी स्पून
सरसों के दाने- 1/2 टी स्पून 
लाल मिर्च- 1-2 साबुत 
हींग- चुटकीभर
पानी- जरूरतानुसार
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- 1 टीस्पून

nari

गार्निश के लिए

नारियल- 2 टेबलस्पून (कसा हुआ)
धनिया पत्ती- 2 टेबलस्पून (कटी हुई)

वि​धि

- सबसे पहले एक बाउल में चावल का आटा, सूजी, दही, चीनी और 1 टीस्पून ऑयल डालकर मिलाएं।
- अब इसमें जरूरतानुसार पानी डालकर बेटर तैयार करें।
- इसमें हींग और नींबू का रस मिक्स कर बैटर को रातभर अलग रख दें। 
- सुबह स्टीमर में पनी भर कर उबालें। 
- बैटर को प्लेट फैलाते हुए डालें। 
- उसके बाद ढक्कन बंद कर 20 मिनट तक स्टीम होने दें।
- तय समय के बाद स्टीमर से ढोकला निकालकर उसे ठंडा कर टुकड़ों में काट लें। 
- अब एक अलग पैन में ऑयल गर्म करें। 
- इसमें सरसों के दाने साबुत लाल मिर्च डालकर भूनें।
- रंग बदल जाने पर इसमें 2 टेबलस्पून पानी डालकर 1 उबाल आने दें। 
- अब तैयार तड़के में कटे हुए ढोकले के टुकड़ें डालकर मिक्स करें। 

nari

आपका चावलों का ढोकल बनकर तैयार है। इसे कसे हुए नारियल और धनिया पत्ति डालकर गार्निश करें। 

Related News