01 MAYWEDNESDAY2024 10:54:23 PM
Nari

ब्वॉयफ्रेंड संग आज शादी रचाएंगी अनिल कपूर की छोटी लाडली, दुल्हन की तरह सजा घर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 14 Aug, 2021 10:35 AM
ब्वॉयफ्रेंड संग आज शादी रचाएंगी अनिल कपूर की छोटी लाडली, दुल्हन की तरह सजा घर

अभिनेता अनिल कपूरके घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली हैं। उनकी बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर कथित तौर पर अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शनिवार के दिन यानि आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

PunjabKesari

दुल्हन की तरह सजा अनिल कपूर का घर

आयशा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकीं रिया कपूर 13 साल से करण बुलानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। वह, जुहू स्थित बंगले में शादी रचाएंगी, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल होंगे। सुपरस्टार अनिल कपूर का घर दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है।

PunjabKesari

शादी में शामिल होंगे चुनिंदा लोग

बता दें कि शादी के रस्में अनिल कपूर के घर पर काफी समय पहले ही शुरू हो चुकी हैं। खबरों की मानें तो रिया व करण पहले कोर्ट में शादी रचाएंगे और फिर परिवार व दोस्तों को शादी की पार्टी देंगे। कल रात अनिल कपूर के घर प्री-वेडिंग फंक्शन भी अरेंज किया गया था, जिसमें करण भी शामिल थी।

 

बर्थडे पर ऐसे किया था स्पैशल तरीके से विश

पिछले साल एक खास बर्थडे पोस्ट में रिया ने करण को 'माई मैन' बताते हुए अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर दिया था। उन्होंने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि किसी दिन मैं आपको उतनी ही खुशी दे सकता हूं जितनी आपने मुझे दी है। आपको हंसी और प्यार से भरा जन्मदिन मुबारक हो।"

कौन हैं करण बूलानी

करण बूलानी एक निर्देशक हैं, और उन्होंने बतौर असिस्टेंट 'आयशा' और 'वेकअप सिड' जैसी कई फिल्में डायरेक्  भी की हैं। इसके अलावा वह फिल्मों व शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी करते हैं। साल 2010 में 'आयशा' फिल्म के दौरान ही रिया और करण की मुलाकात हुई और दोनों को प्यार हो गया।

PunjabKesari

गौरतलब है कि रिया कपूर सिर्फ प्रोड्यूसर ही नहीं है बल्कि वह सोनम साथ मिलकर 'रेसन' नाम का फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। फिलहाल हर कोई दोनों की शादी का इंतजार कर रहा है।

Related News