25 APRTHURSDAY2024 5:57:14 AM
Nari

रिया चक्रवर्ती बनीं BB 15 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट, लोग बोले- अब सुलझेगी सुशांत के निधन की गुत्थी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 29 Sep, 2021 04:22 PM
रिया चक्रवर्ती बनीं BB 15 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट, लोग बोले- अब सुलझेगी सुशांत के निधन की गुत्थी

बिग बास 15 का शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार कई जाने-माने सेलेब्स इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। जिनमें से एक नाम एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का भी है। जी हां, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रिया बिग बाॅस के घर में नजर आ सकती है। जो अब कंफर्म हो गया है। रिया अब बिग बाॅस के घर में नजर आएंगी, इतना ही नहीं इसके लिए एक्ट्रेस मोटी रकम भी चार्ज कर रही हैं। 

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक, रिया शो का हिस्सा बनने के लिए प्रतिदिन 5 से 6 लाख रुपए की मोटी फीस ले रही है। इसके साथ ही रिया इस सीजन की सबसे विवादित कंटेस्टेंट बन गई हैं। इस तरह रिया अगर बिग बाॅस के घर में एक महीना भी रहती हैं तो वह 1 करोड़ तक की रकम कमा सकती है। इस खबर को सुनकर जहां कुछ लोग बेहद एक्साइटेड हैं तो वहीं कुछ निराश भी हैं। हालांकि लोगों का कहना है कि रिया के शो में जाने से सुशांत के निधन की गुत्थी कुछ हद तक सुलझ सकती है। 

PunjabKesari

रिया के साथ-साथ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को भी इस शो में आने का ऑफर दिया गया था लेकिन एक्ट्रेस ने शो का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया। बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती विवादों में घिरी हुई है। ऐसे में अगर रिया बिग बाॅस 15 का हिस्सा बनती है तो शो को इससे काफी फायदा होने वाला है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से इस मामले में पूछताछ की गई थीं। यहां तक कि सुशांत से जुड़े ड्रग्स केस में रिया को जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। वहीं अगर बात करे रिया की वर्कफ्रंट की तो हाल ही में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन के साथ रिया फिल्म 'चेहरे' में नजर आईं थीं।

Related News