16 APRTUESDAY2024 4:27:53 AM
Nari

Shocking! रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 11 Dec, 2020 05:55 PM
Shocking! रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

बाॅलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 बुरी खबरों भरा हुआ है। कई दिग्गज स्टार्स दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद तुरंत उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

PunjabKesari

हालत में हुआ सुधार

खबरों की मानें तो अस्पताल पहुंचने पर रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही हैl  रेमो डिसूजा की पत्नि उनके साथ अस्पताल में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईसीयू से रेमो को नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है। रेमो के फैंस उनके हार्ट अटैक की खबर सुनने के बाद से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें रेमो बतौर कोरियोग्राफर साल 1995 में अपने करियर की शुरूआत की थी। जिसके बाद वह लगातार आगे बढ़ते गए। कोरियोग्राफी के अलावा रेमो डायरेक्शन में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने 'रेस 3', 'फ्लाइंग जट', 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2', 'स्ट्रीट डांसर' और 'फालतू', जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा वह 'डांस इंडिया डांस' के कई सीज़न में जज के रूप में भी नजर आ चुके हैं। 

Related News