29 APRMONDAY2024 3:42:49 AM
Nari

पिंपल्स के बाद रह गए हैं जिद्दी दाग तो कैसे हटाएं?

  • Edited By palak,
  • Updated: 31 Jan, 2024 01:54 PM
पिंपल्स के बाद रह गए हैं जिद्दी दाग तो कैसे हटाएं?

शरीर में हार्मोनल बदलाव, गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण का असर सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा पर भी होता है। त्वचा पर दाग-धब्बे, पिंपल्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि चेहरे पर पिंपल्स तो आसान से हट जाते हैं लेकिन बाद में इनके दाग चेहरे पर पड़ जाते हैं जो बहुत ही बुरे लगते हैं। ऐसे में इन दागों को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनके कारण आप इन दागों को दूर कर सकते हैं। 

एलोवेरा जेल 

चेहरे से पिंपल्स के दाग हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और कुछ समय के लिए लगा रहने दें। तय समय के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से पिंपल्स के दाग दूर होने लगेंगे। 

PunjabKesari

नारियल तेल 

नारियल के तेल का इस्तेमाल आप पिंपल्स के दाग हटाने के लिए कर सकते हैं। इस तेल का इस्तेमाल करने से मुंहासों की परेशानी आसानी से दूर होगी। रोजाना रात में सोने से पहले आप चेहरे पर नारियल तेल लगाएं। अब रातभर के लिए चेहरे को ऐसे ही रहने दें। इससे स्किन ग्लोइंग भी बनेगी और पिंपल्स के दाग भी दूर होंगे।  

सेब का सिरका 

दाग हटाने के लिए सेब का सिरका भी लाभकारी साबित हो सकता है। एक कटोरी में सेब का सिरका डालें। फिर इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिला दें। मिश्रण को मिक्स करके 15-20 मिनट के लिए त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। स्किन सॉफ्ट और मुलायम बनेगी। 

PunjabKesari

बेसन 

बेसन भी दाग दूर करने के लिए फायदेमंद रहेगा। एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें और फिर इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए रहने दें। तय समय के बाद चेहरा नॉर्मल पानी से धो लें। आपका चेहरा साफ हो जाएगा। 

आलू 

आलू भी पिंपल्स के दाग हटाने में मदद करेगा। छोटे से आलू को छिल लें फिर इसे कद्दूकस करें और रस  निकाल लें। इस रस में आप गुलाबजल मिक्स करें। अब रात में सोने से पहले मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल करने से पिंपल्स के दाग दूर होने लगेंगे। 

PunjabKesari

नोट: चेहरे से पिंपल्स के दाग हटाने के लिए आप इन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन फिर भी यदि दाग साफ नहीं होते तो आप एक्सपर्ट्स की सलाह ले सकते हैं। 
 

Related News