22 FEBSUNDAY2026 11:06:03 AM
Nari

'मां या मैं, दोनों में से किसी एक को चुनो', जब चप्पल और गालियों से सासू मां ने किया था रेखा का स्वागत

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 09 May, 2021 07:30 PM
'मां या मैं, दोनों में से किसी एक को चुनो', जब चप्पल और गालियों से सासू मां ने किया था रेखा का स्वागत

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की लाइफ कंट्रोवर्सी से भरी रही हैं, खासकर उनकी पर्सनल लाइफ। रेखा को जिंदगी में दौलत-शोहरत सब मिला लेकिन शादीशुदा जिंदगी का सुख नहीं। पहले उनकी लव लाइफ अधूरी रही फिर मैरिड लाइफ, हालांकि रेखा ने 2 बार शादी की लेकिन दोनों ही बार टूट गई। आज हम आपको विनोद मेहरा से उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बताने जा रहे....

रेखा और विनोद मेहरा के रिश्ते को लेकर बेहद कम बातें होती हैं जबकि दोनों शादी भी कर चुके थे। हालांकि, शादी गुपचुप तरीके से हुई लेकिन ससुराल में रेखा का पहला दिन ही उनके लिए मनहूस साबित हुआ था। जी हां, इस शादी से विनोद मेहरा की मां बेहद नाराज थी, वो तो रेखा से इतनी नफरत करती थी कि उन्हें मारने को आ गई थी। दरअसल, ‘कोलकाता में शादी कर रेखा जब विनोद मेहरा के घर आईं तो विनोद की मां कमला मेहरा ने बेटे से तो कुछ नहीं कहा लेकिन गुस्से में आकर रेखा पर चप्पलें बरसाने लगी। जैसे ही रेखा उनके पैर छूने लगीं तो उन्होंने रेखा को धक्का मारकर दूर हटा दिया।'

PunjabKesari

रेखा दरवाजे पर खड़ी थीं और उनकी सास गालियां दे रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद मेहरा ने मां को समझाने की कोशिश भी लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी जिसके बाद विनोद मेहरा ने रेखा से ही घर लौट जाने को कह दिया था। कहा जाता है कि इस बात से रेखा को काफी बड़ा धक्का लगा था और वो हमेशा के लिए विनोद मेहरा का घर छोड़कर चली गई।

PunjabKesari

विनोद मेहरा से रेखा की शादी लंबी नहीं चली क्योंकि रेखा ने एक बार विनोद मेहरा की मां के बारे में कहा था ‘उनकी मां ने मेरी विचारधाराओं की कभी से कोई प्रशंसक नहीं थीं। विनोद मेहरा की मां के लिए हमेशा से ही वो एक बदनाम अभिनेत्री थी। मैंने जब विनोद से मां और प्यार में से किसी एक को चुनने के लिए कहा तो विनोद ने मां को चुना। रेखा ने बताया कि यह हमारे अलग होने का सबसे बड़ा कारण था। विनोद की वजह से उनकी मां को शुरुआत में बहुत बर्दाश्त किया था। रेखा का मानना था कि अब उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए उन्होंने विनोद मेहरा से भी अपना रिश्ता हमेशा के लिए खत्म कर लिया था।

PunjabKesari

आज रेखा बिना शादी अकेले जिंदगी बिता रही हैं, हालांकि उस वक्त से लेकर अबतक उनका नाम कईयों संग जुड़ा लेकिन रेखा ने कभी किसी से शादी नहीं की आज जो कुछ भी उनकी सेकेटरी फरजाना है जोकि सालों से रेखा के साथ रहती हैं। 

Related News