28 APRSUNDAY2024 9:22:11 AM
Nari

Bollywood में Red का क्रेज Parineeti का सूट और Karishma की Sharara Saree

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 07 Nov, 2023 02:25 PM

फेस्टिव सीजन चल रहा है और इस सीजन में बी-टाउन में बहुत कुछ नया देखने को मिलता है। हाल ही में हुए 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' इवेंट में हर डिजाइनर ने अपनी खूबसूरत कलैक्शन दिखाई। बी-टाउन स्टार्स, अबू-जानी संदीप खौसला और मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए आउटफिट्स में इतराते दिखें। लेकिन इन डिजाइनर आउटफिट्स  में एक चीज कॉमन थी वो था रंग। रैड का सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिला। वैसे रेड और उससे मेल खाते चैरी रैड, हॉट रैड, मैहरून रैड इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। परिणीति चोपड़ा ने भी करवाचौथ पर रैड ही पहना था। चलिए आज आपको कुछ रैड ड्रेसेज दिखाते हैं।

PunjabKesari

1. करिश्मा ने मनीष मल्होत्रा की रैड शरारा साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने मैचिंग शिमरी कलर का ब्लेजर भी कैरी किया था। रैड आउटफिट के साथ रैड मेकअप करिश्मा बोल्ड एंड सैक्सी लुक दे रहा था। उनकी लुक और आउटफिट दोनों को ही पसंद किया गया।

PunjabKesari

2. शहनाज गिल भी रैड कलर के रफ्फल ड्रामेटिक गाउन में दिखीं जिसे अबू-जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। शहनाज के इस ग्लैमर अवतार को लोगों ने पसंद किया है।

PunjabKesari

3. नोरा फतेही भी मनीष मल्होत्रा की केप स्टाइल साड़ी में दिखी थी। नोरा का ब्लाउज काफी बोल्ड था और साड़ी के साथ लंबी केप अटैच थी। नोरा और शहनाज की लुक को फैंस ने कंपेयर किया और कहा कि शहनाज ने नोरा को रैड में कड़ी टक्कर दी है।

PunjabKesari

4. जाह्नवी कपूर भी मनीष मल्होत्रा की आउटफिट में दिखीं। जाहन्वी ने वैसे तो सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी थी लेकिन इसके साथ जो उन्होंने फ्लॉर लैंथ जैकेट कैरी की थी वो वेलवेट मैहरून-रैड कलर में थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

5. करण जौहर भी अपने खास दोस्त मनीष मल्होत्रा के ही आउटफिट में दिखे। करण ने भी मैहरून-रेड वेलवेट बंदगला शेरवानी पहनी थी जिसपर सिल्वर डिटेलिंग वर्क था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Related News