27 APRSATURDAY2024 2:19:56 PM
Nari

Snacks में इस बार खाएं 'बीटरूट की स्पैशल' मठरी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 05 Feb, 2024 05:34 PM
Snacks में इस बार खाएं 'बीटरूट की स्पैशल' मठरी

सिंपल मैदा की मठरी तो आपने बहुत बार खाई ही होगी। लेकिन आज हम आपको खास तरीके से मठरी बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है, जो स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसे बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं बीटरूट मठरी की। आपने इसके बारे में शायद आप पहली बार सुन रहे होंगे। चलिए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी... 

बीटरूट मठरी बनाने के लिए सामग्री

PunjabKesari

मैदा- 250 ग्राम
बीटरूट की प्यूरी- 1
मोयन के लिये घी या तेल- 4 चम्मच
अजवाइन- 1 चम्मच
गुनगुना पानी- 1 कप
डीप फ्राई करने के लिए घी या तेल
स्वादानुसार नमक

बीटरूट मठरी बनाने की विधि

PunjabKesari

1. सबसे पहले बीटरूट को छीलकर उसकी प्यूरी बना लें।
2. अब एक बर्तन में मैदा लें और उसमें मोयन, नमक, अजवाइन और बीटरूट की प्यूरी डाल लें।
3. मठरी का आटा गूंथ लें। अगर जरूरत हो तो पानी का उपयोग कर सकते है।
4. आटे के चार से पाँच भाग कर लें और इसे बेलन की मदद से बेल लें।
5. अब आप इसे हार्ट की शेप में काटकर मठरी बना लें। आप चाहें तो इसे कोई और भी शेप दे सकते है। 
6. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मठरियों को मीडियम और धीमी आँच में डीप फ्राई कर लें।

ऐसे बीटरूट मठरी तैयार हो जाएगाी। अब इसे आप परोस सकते है।

Related News