26 APRFRIDAY2024 1:41:24 PM
Nari

सेहत के लिए हानिकारक कच्चा बादाम, किडनी और लिवर को पहुंचाता है नुकसान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 12 Feb, 2022 11:01 AM
सेहत के लिए हानिकारक कच्चा बादाम, किडनी और लिवर को पहुंचाता है नुकसान

बादाम दुनिया के सबसे लोकप्रिय सूखे मेवों में से एक है। प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम, ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बादाम कई बामारियों से बचाने में मददगार है। वहीं, बादाम विटामिन ई का भी बढ़िया स्रोत हैं, जो कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है। बादाम को कई तरह से खाया जाता है। ज्यादातर लोग भीगे हुए बादाम खाना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, बादाम को अलग-अलग तरह से खाने से इसके स्वास्थ्य लाभ भी बढ़ते हैं। हालांकि आपको कच्चे बादाम खाने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि कच्चे बादाम गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। आइए जानें कैसे-

सेहत के लिए हानिकरक कच्चा बादाम

बादाम दो तरह के होते हैं, कड़वे या कच्चे बादाम और मीठे बादाम। कच्चे बादाम में ग्लाइकोसाइड एमिग्डालिन नामक विष होता है, जिसमें हाइड्रोजन साइनाइड होता है। अध्ययन के मुताबिक, 6-10 कच्चे कड़वे बादाम खाने से वयस्कों में गंभीर जहर हो सकता है जबकि 50 या इससे अधिक का सेवन करने से मृत्यु हो सकती है।

PunjabKesari

न्यूट्रिएंट्स मिलने में दिक्कत

कच्चे बादाम ज्यादा खाने से शरीर में न्यूट्रिएंट्स अवशोषित नहीं हो पाते क्योंकि इसमें टैनिन पाया जाता है जो शारिरिक क्रिया में रुकावट डालता है।

पाचन संबंधी विकार

अध्ययनों से पता चलता है कि बादाम खाने से शरीर में मायकोटॉक्सिन, जहरीले यौगिक पैदा होते हैं जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े होते हैं, जिससे पाचन संबंधी विकार हो सकते हैं और लिवर ट्यूमर का खतरा बढ़ सकता है।

लिवर को नुकसान

कच्चा या हरा बादाम ज्यादा खाने से लिवर में दिक्कत हो सकती है। साथ ही इससे पेट में सूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती है। मीठे बादाम में एमिग्डालिन कम होता है। ऐसा माना जाता है कि मीठे बादाम में इस यौगिक की मात्रा कड़वे बादाम की तुलना में 1000 गुना कम होती है। एमिग्डालिन की इतनी कम मात्रा खतरनाक मात्रा में हाइड्रोजन साइनाइड का उत्पादन करने के लिए अपर्याप्त है।

PunjabKesari

माइग्रेन के मरीजों को खतरा

कच्चा या हरा बादाम अधिक मात्रा में खाने से माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। इसमें कई तरह के विषाक्त यौगिक होते हैं, जो शरीर की रासायनिक क्रियाओं में बाधा डालते हैं।

किडनी के लिए नुकसानदेह

अगर किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो कच्चा बादाम ना खाएं क्योंकि इसमें ऑक्सालेट होता है जो स्टोन की दिक्कतों को पैदा करता है।

Related News