28 APRSUNDAY2024 8:43:01 AM
Nari

रणवीर सिंह की बड़ी मुश्किलें, पुलिस के द्वारा समन भेजने के बाद मांगा दो हफ्ते का समय

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Aug, 2022 05:18 PM
रणवीर सिंह की बड़ी मुश्किलें, पुलिस के द्वारा समन भेजने के बाद मांगा दो हफ्ते का समय

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट करवाने के बाद से ही सुर्खियों में बने हैं। एक्टर ने जब से मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है वह विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। इसी मामले में रणवीर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। इसी सिलसिले में शुक्रवार के दिन मुंबई पुलिस रणवीर के घर भी गई थी। जहां वो मौजूद नहीं थे। रणवीर ने पुलिस को बताया कि वह 16 अगस्त को वापिस आएंगे।  जिसके बाद आज एक्टर को समन भेजा गया था। लेकिन उन्होंने इस केस के लिए समय मांगा है। 

PunjabKesari

2 हफ्तों का मांगा समय 

मुबंई पुलिस ने बताया कि-  'चैंबूर पुलिस स्टेशन ने एक्टर को कल पेश होने के लिए बोला था।' परंतु अब एक्टर ने बयान दर्ज करवाने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। एक्टर के बयान के बाद मुबंई पुलिस उन्हें नई तारीख तय करके समन भेजेगी।

गैर-लाभकारी संगठन के पदाधिकारी द्वारा करवाई गई थी शिकायत 

रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर एक गैर-लाभकारी संगठन के पदाधिकारी ने पिछले महीने चैंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि - 'रणवीर ने सामान्य रुप में महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अपने तस्वीरों के जरिए उनका अपमान किया है।' 

PunjabKesari

रणवीर ने शेयर की थी न्यूड तस्वीरें 

रणवीर ने पैपर कवर के मैगजीन के लिए 21 जुलाई को अपना न्यूड फोटोशूट करवाया था। यह तस्वीरें रणवीर ने खुद भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में रणवीर बिना कपड़ों के दिखाई दिए थे। जिसके बाद लोगों ने उन्हें बहुत ट्रोल भी किया। कुछ लोगों ने तो फोटो पर मीम भी बना दिए। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे सेलिब्रिटीज ने रणवीर सिंह का समर्थन किया था। 

PunjabKesari
 

Related News