27 APRSATURDAY2024 6:01:56 AM
Nari

'ये चीप लड़की है...'दीपिका पादुकोण के बारे में ये क्या कह गए रणबीर? वीडियो हुई वायरल

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 Mar, 2024 10:57 AM
'ये चीप लड़की है...'दीपिका पादुकोण के बारे में ये क्या कह गए रणबीर? वीडियो हुई वायरल

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड का ऐसा एक्स कपल है जो आज भी दोस्त है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है, जिसमें उनकी लाजवाब chemistry देखने को मिली है। अब रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक्टर दीपिका को चीप बोल रहे हैं। इस दौराना दीपिका उनके साथ ही थीं और ये बात सुनकर उनके चेहरे का रंग उड़ गया। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...

PunjabKesari

दीपिका के अंदर है चीप गर्ल - रणबीर कपूर

दरअसल, सोशल मीडिया साइट रेड्डिट में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर ने कहा था,- 'दीपिका के अंदर ना एक बड़ी सी चीप गर्ल बसी हुई है। आपको पता है आप इसके साथ नॉटी बातें कर सकते हैं। आप इनके साथ चीकी बातें कर सकते हैं और उसका जवाब भी देंगी। वो और चीकी से बात करेंगी। अगर आप उसको उंगली करोगे, वो छोड़ेगी नहीं। वो और उंगली करेगी। वह ऐसी लड़की नहीं है कि आप उसको उंगली करोगे वो छोड़ेगी नहीं। वो और उंगली करेगी। वह ऐसी लड़की नहीं है कि आप उसको चिढ़ाओगे और वो सल्क करेगी या कुछ। वो वापस जवाब जरूर देगी।'

रणबीर ने खोली दीपिका की पोल

रणबीर यहीं नहीं रूके। वो आगे कहते हैं,- 'इम्तियाज ने भी लव आज कल के दौरान ये महसूस किया था। पहले जब वह उनसे बात करते थे तो वो बहुत शर्माती थीं। बड़ी सहमी सी रहती थी। फिर उसको आइडिया आया कि उसको कुछ चीपली बोलूंगा तो उस टाइम दीपिका की आंखें चमक गईं। वो और चीपनेस से बात करने लगीं।' ये सब सुन के दीपिका कहां चुप रहने वाली थीं। उन्होंने पूछा कि तुम कितने चीप हुए हो मेरे साथ। इस पर एक्टर ने कहा, 'मैं कैमरे के सामने नहीं हो सकता, लेकिन मैं बता रहा हूं इसमें चीपनेस भरा हुआ है। चीपनेस की दुकान है ये।'

PunjabKesari

दोनों की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों अपनी- अपनी जिंदगी में अपने पार्टनर्स के साथ खुश हैं। रणबीर ने जहां आलिया भट्ट के साथ शादी की, वहीं दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर बहुत जल्द नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो भगवान राम के किरदार निभाएंगे। इसके अलावा ये कपल विकी कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वार में नजर आएंगे। वहीं दीपिका आखिरी बार फिल्म फाइटर में नजर आई थीं। 

Related News