28 APRSUNDAY2024 9:53:16 AM
Nari

विदेश में भी राम नाम के दीवाने हुए लोग, प्राण-प्रतिष्ठा से पहले Mexico में खुला राम मंदिर

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Jan, 2024 02:51 PM
विदेश में भी राम नाम के दीवाने हुए लोग, प्राण-प्रतिष्ठा से पहले Mexico में खुला राम मंदिर

अभी भी लोग राम नाम की धुन में मग्न है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम खत्म हो गया है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले उत्तरी अमेरिका के मैक्सिको में एक राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है। रविवार को क्वेरेटारो शहर में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की गई है। इस बात की जानकारी मैक्सिको स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दी है। भारतीय दूतावास ने लिखा कि - 'मैक्सिको में पहला भगवान राम का मंदिर बन गया है। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले मैक्सिको के क्वेरटारो शहर में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन किया गया है। मैक्सिको के क्वेरेटारो शहर में ही भगवान हनुमान का पहला मंदिर है।'  

भारत से लाई गई मूर्तियां हुई मंदिर में स्थापित 

मंदिर और समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दूतावास ने लिखा कि - मैक्सिको के राम मंदिर में भी भगवान राम की मूर्ति भारत से ही लाई गई है। भजन और आरती गाए जाने से मंदिर का वातावरण दिव्य ऊर्जा से भर गया है। इस दौरान भारत के रहने वाले लोग जय श्री राम के नारे भी लगा रहे थे। 

सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी राम नाम की धूम 

ऐसे में इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश इस समय राम नाम में डूबा हुआ है। विदेश में भी लोग भक्ति रस में डूबे हुए हैं। अयोध्या के अलावा भी कई शहरों में लोगों ने घर में श्रीराम के स्वागत में दीए जलाए हैं। वहीं कुछ शहरों में लोगों ने अपने घरों पर श्रीराम और उनके भक्त हनुमान को समर्पित पताकाएं लगाई हैं। घर और मोहल्लों को भी अच्छी तरह से सजाया गया है। रामभक्तों के बीच में इस दौरान बिल्कुल दीवाली जैसा माहौल था। 

PunjabKesari

कई बॉलीवुड एक्टर भी पहुंचे थे अयोध्या

आपको बता दें कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में पूरे अनुष्ठानों के साथ हुआ है। वहीं अयोध्या में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स भी इस ऐतिहासिक दिन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News