28 APRSUNDAY2024 9:22:45 PM
Nari

एक्ट्रेस राइमा सेन ने घर की ही छत पर कराया टॉपलेस फोटोज, बोलीं, 'मैं शर्मीली नहीं हूं'

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 25 May, 2021 03:21 PM
एक्ट्रेस राइमा सेन ने घर की ही छत पर कराया टॉपलेस फोटोज, बोलीं, 'मैं शर्मीली नहीं हूं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस राइमा सेन अपनी टॉपलेस फोटोज  के चलते इन दिनों खूब सूर्खियों में है। दरअसल, रिया सेन की बड़ी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस राइमा सेन ने टॉपलेस फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर सनसनी मचा दी है। राइमा सेन ने अब बताया कि ये फोटोशूट उन्होंने अपने घर की छत पर ही शूट किया है। 
 

मैं शर्मीली नहीं हूं, टॉपलेस फोटोशूट के वक्त मैं बहुत कंफर्टेबल थी-
एक इंटरव्यू के दौरान राइमा सेन ने कहा कि, मैं वास्तव में उन तस्वीरों को शूट करने में बहुत सहज थी। वो तस्वीरें बोल्ड नहीं थी। बता दूं कि मैं एक शर्मीली व्यक्ति नहीं हूं। राइमा के मुताबिक, लॉकडाउन 16 मई को शुरू हुआ, हमने शूट 15 तारीख को मेरे टेरेस पर किया था। कमम ऑन, वे बोल्ड नहीं थे। मैं जिस भी तरह का काम कर रही हूं उससे खुश हूं।
 

बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों में किया काम-
आपकों बतां दें कि राइमा सेन  बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी है। हालांकि, बॉलीवुड में उनका करियर ज्यादा नहीं चला। पिछले कई वक्त से वह हिंदी और बंगाली वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raima Sen (@raimasen)

इन वेब सीरीज में आ चुकी हैं नज़र-
राइमा, जी 5 के लिए उन्होंने सीरीज ‘परछाई’, ‘लव बाइट्स’, ‘ब्लैक विडोज’ और ‘फॉरबिडन लव’ में काम किया है। हाल ही में वह अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘लास्ट ऑवर’ में संजय कपूर में नजर आई थीं। 


आल‍िया का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी राइमा-
राइमा सेन के वर्कफ्रंट की बात करें  तो राइमा सेन 'आल‍िया बसु गायब है' में नजर आने वाली है। इसमें उन्होंने आल‍िया का किरदार निभाया है। इसके अलावा  फिल्म में राइमा के अलावा विनय पाठक, सलीम दीवान  मुख्य भूमिका में हैं।
 

एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बड़ी बेटी हैं राइमा 
 पर्सनल लाइफ के बारे में बताए तो  राइमा सेन एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बड़ी बेटी हैं। मुनमुन सेन 25 साल की थीं जब राइमा का जन्म हुआ। राइमा की बहन रिया सेन भी बॉलीवुड में एक्ट्रेस रह चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raima Sen (@raimasen)

Related News