11 MAYSATURDAY2024 2:53:27 PM
Nari

1 जनवरी 2024 का दिन है बेहद खास, जानिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Dec, 2023 06:27 PM
1 जनवरी 2024 का दिन है बेहद खास, जानिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

नया साल बहुत जल्दी दस्तक देने वाला है। साल का पहला दिन बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन लोग पूजा- आराधना से शुरुआत करते हैं ताकि पूर साल अच्छा रहे। पंचांग के अनुसार साल 2024 का आरंभ बहुत ही खास माना जाता है। पहले दिन तिथि, नक्षत्रों का विशेष संयोग साधक को दुख, संकट, दरिद्रता से दूर रखेगा, बस कुछ खास नियमों का पालन करें। मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो नए साल के पहले दिन पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त यहां जानें...

PunjabKesari

1 जनवरी 2024 की तिथि

पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2024 को पंचमी तिथि, पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरूआत 31 दिसंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 11 मिनट से हो रहा है। पंचमी तिथि का समापन 1 जनवरी 2024 को दोपहर 02 बजकर 28 मिनट पर होगा। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। नए साल की शुरुआत सोमवार से हो रही है। ऐसे में इन दिन शिव जी की पूजा और कुछ खा चीजों की खरीदारी करना अच्छा माना जाता है।

जानिए 1 जनवरी 2024 का मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05.25 - सुबह 06.19
अभिजित मुहूर्त  - दोपहर 12.04 - दोपहर 12.45
विजय मुहूर्त - दोपहर 02.08 - दोपहर 02.49
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05.32 - शाम 06.00
निशिता मुहूर्त - रात 11.57 - प्रात: 12.52, 2 जनवरी

PunjabKesari

1 जनवरी 2024 का शुभ योग

आयुष्मान योग- 1 जनवरी 2024, प्रात: 03.31- 2 जनवरी 2024, सुबह 04. 36
गजकेसरी योग- मेष राश में गुरु- चंद्रमा की युति गजकेसरी योग बनेगा
लक्ष्मी नारायण योग- शुक्र- बुध इस दिन वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे, इससे ये योग बनता है।
आदित्य मंगल योग- सूर्य- मंगल इस दिन धनु राशि में एक साथ होंगे, जिससे ये योग बनेगा।

नए साल में ऐसे करें पूजा

- 1 जनवरी 2024 को सबसे पहले सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। सूर्य पूजा से जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
- अब घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पद चिन्ह बनाएं। शनि देव की कृपा पाने के लिए इस दिन मेनगेट पर घोड़े की नाल लगाना शुभ माना जाता है।
- अब भोलेनाथ का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करें। सोमवार का दिन अभिषेक के लिए खास माना जाता है।
- बेल के पत्तों पर अपनी बात कहते हुए शिवलिंग पर अर्पित कर दें। कहते हैं इससे शिव जल्द प्रार्थना स्वीकार कर पूरी करते हैं।
- माता पार्वती को लाल चुनरी ओढ़ाएं। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है और वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

PunjabKesari
- नए साल के पहले दिन सोमवार पर सफेद रंग की चीजें जैसे चावल, सफेद वस्त्र, सफेद फूल, शक्कर, नारियल आदि तो दान करें। मान्यता है कि इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, साथ ही सारे दोष समाप्त हो जाते हैं। शाम को दोबारा शिव जी की पूजा करें। 


 

Related News