19 APRFRIDAY2024 12:17:39 PM
Life Style

Priyanka ने पति Nick को किया रोस्ट, उम्र को लेकर बोलीं एक्ट्रेस - '10 साल का फासला इसलिए...'

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Nov, 2021 01:59 PM
Priyanka ने पति Nick को किया रोस्ट, उम्र को लेकर बोलीं एक्ट्रेस - '10 साल का फासला इसलिए...'

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच तलाक की अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर सरनेस से निक का नाम हटा दिया है, जिसकी वजह से यह अपवाह उड़ रही हैं। हालांकि प्रियंका की मां ने एक इंटरव्यू में इन खबरों का झूठा बताया। वहीं, अब जोनस ब्रदर्स अपनी फैमिली के साथ एक शो में पहुंचा, जहां प्र‍ियंका ने अपने पति को खूब रोस्ट किया है। इसका वीडियो प्र‍ियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो उनकी तलाक की खबरों पर फुल स्टॉप भी लगाता है।

प्रियंका ने किया पति को रोस्ट

दरअसल, 'जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' 23 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आ गई है। तीन जोनास भाई - निक, जो व केविन के साथ उनकी पत्नियां प्रियंका चोपड़ा जोनास, सोफी टर्नर और डेनिएल जोनास नेटफिल्क्स के मंच पर शो को प्रमोट करने पहुंचे। उनके पिता केविन जोनास सीनियर, कॉमेडियन केनन थॉम्पसन, लिली सिंह, जैक व्हाइटहॉल, पीट डेविडसन और डॉ फिल भी शो में मेहमान थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वीडियो में प्रियंका कहती हैं, 'आज मैं यहां आकर बहुत सम्मान‍ित महसूस कर रही हूं, जहां मैं अपने पति निक उनके भाईयों को रोस्ट करूंगी, जिनका नाम मैं कभी याद नहीं कर पाउंगी। मैं भारत से हूं, जो संस्कृति, संगीत और मनोरंजन का भंडार है इसल‍िए जोनस ब्रदर्स वहां अपनी पकड़ नहीं बना पाए।'

'एज गैप है इसल‍िए.... '

एज गैप पर टिप्पणी करते हुए प्रिंयका ने कहा कि निक के साथ उसकी शादी एक पब्लिसिटी स्टंट नहीं हैं। निक और मेरी उम्र में 10 साल का अंतर है। 90 के दशक के कई पॉप कल्चर रिफरेंस हैं, जिन्हें वह समझ नहीं पाते हैं और मुझे उन्हें यह समझाना होगा।

एक दूसरे से सीखते हैंः प्रियंका

PeeCee ने निक के असफल अभिनय करियर पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे दोनों लगातार एक-दूसरे को कुछ न कुछ सिखा रहे हैं। जहां निक ने उन्हें टिकटॉक का इस्तेमाल करना सिखाया वहीं उन्होंने उन्हें सिखाया कि 'एक सफल अभिनय करियर कैसा दिखता है।' बता दें कि प्रियंका हमेशा ही जोनस ब्रदर्स के इस प्रोजेक्ट को एक्टिवली प्रमोट करती हैं।

भाई Joe Jonas ने भी ली निक की चुटकी

यही नहीं, निक के भाई Joe Jonas ने भी उन्हें खूब रोस्ट किया। उन्होंने निक के निप्पल साइज को लेकर मसाज उड़ाया हालांकि निक ने बचाव में पीछे से कहते हैं, "यह सिर्फ एक मीम था।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ariella Lodge (@strongxxari)

Related News