23 APRTUESDAY2024 6:28:18 AM
Nari

'बॉलीवुड' वाले बयान पर प्रियंका को मिला विवेक अग्निहोत्री का साथ, कंगना ने तो लगी दी करण जौहर की क्लास

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Mar, 2023 04:39 PM
'बॉलीवुड' वाले बयान पर प्रियंका को मिला विवेक अग्निहोत्री का साथ, कंगना ने तो लगी दी करण जौहर की क्लास

हिंदी फिल्म जगत में करीब दो दशक बिता चुकीं अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में दावा किया था कि  भारत में फिल्मकारों द्वारा उन्हें ‘‘काम न देने'' और फिल्म जगत के भीतर जारी राजनीति से दूर रहने के लिए उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। उन्हाेंने यह भी कहा था कि उन्हें कुछ लोगों से नाराजगी है। अब इस बयान के बाद प्रियंका को बॉलीवुड से ही कई लोगों को सपोर्ट मिल रहा है। 

PunjabKesari

'द कश्मीर फाइल्स' डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी देसी गर्ल के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट में कहा- 'जब बड़े-बड़े दबंग लोग अपनी दबंगई दिखाते हैं तो कुछ लोग घुटने टेक देते हैं, नशा करने लगते हैं, कोई हार माने लेता है, कोई सरेंडर कर लेता है और कोई तो मौत को गले लगा लेता है। दबंगों के इस इंपॉसिबल टू डिफिट गैंग के खिलाफ, बेहद कम लोग उनका त्याग कर अपना एक अलग मुकाम बनाते हैं. वाकई ये हैं रियल लाइफ स्टार.'। 

PunjabKesari
सिर्फ  विवेक अग्निहोत्री ही नहीं पंगा गर्ल कंगना रनौत ने भी प्रियंका चोपड़ा का खुलकर समर्थन किया है। हालांकि इस सब के लिए उन्होंने करण जौहर को ही जिम्मेदार ठहराया है। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा था- “मीडिया ने करण जौहर के साथ उसके (प्रियंका चोपड़ा) रिश्ते के बारे में बड़े पैमाने पर लिखा क्योंकि शाहरुख और मूवी माफिया क्रुएला के साथ उसकी दोस्ती थी।  उन्होंने प्रियंका में एक सही पंचिंग बैग देखा और उन्हें इस हद तक परेशान किया कि उन्हें भारत छोड़ना पड़ा.”।

PunjabKesari
कंगना कहां रूकने वाली थी उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- “इस ईर्ष्यालु, मतलबी और जहरीले व्यक्ति को फिल्म उद्योग की संस्कृति और पर्यावरण को बर्बाद करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ये इंडस्‍ट्री एबी (अम‍िताभ बच्‍चन) या एसआरके (शाहरुख खान) के दिनों में बाहरी लोगों के लिए कभी भी शत्रुतापूर्ण नहीं थी। उसके गिरोह और माफिया पीआर पर छापा मारा जाना चाहिए और बाहरी लोगों को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.”। 

Related News