25 APRTHURSDAY2024 6:18:06 AM
Nari

मां सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुई कोरोना पॉजिटिव, खुद बताया कैसी है हालत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Jun, 2022 11:05 AM
मां सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुई कोरोना पॉजिटिव, खुद बताया कैसी है हालत

कांग्रेस पार्टी पर इन दिनों कोरोना का संकट मंडरा रहा है। मां सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। वह कल ही अचानक अपना दौरा रद्द कर लखनऊ से दिल्ली पहुंच गई थी। 

PunjabKesari

प्रियंका ने बताया कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें  उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मैंने हल्के लक्षणों के बाद COVID-19 का टेस्ट कराया है। सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें। 

PunjabKesari
उत्तर प्रदेश में मार्च में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करने वाली प्रियंका गांधी वाद्रा ने “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का नारा दिया था और 2024 आम चुनावों के लिए पार्टी में नयी जान फूंकने की उन पर बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थी।

PunjabKesari
सुरजेवाला ने बताया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले सप्ताह से नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रही थीं। इनमें से कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कांग्रेस अध्यक्ष को भी बुधवार की शाम हल्का बुखार आया और कोविड के कुछ अन्य लक्षण दिखे जिसके बाद जांच कराई गई। जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला।’’

Related News