25 APRTHURSDAY2024 6:05:48 AM
Nari

प्रियंका-निक ने फ्रेम करवाया 'शादी का गठबंधन', ऐसे संजोई अपने प्यार की निशानी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Nov, 2021 01:29 PM
प्रियंका-निक ने फ्रेम करवाया 'शादी का गठबंधन', ऐसे संजोई अपने प्यार की निशानी

प्रियंका और निक जोनस की बॉन्डिंग और प्यार किसी से छिपा नहीं हैं। दोनों हर कपल्स के लिए एक आदर्श हैं। दोनों अलग धर्म, कल्चर से हैं लेकिन इस बात का उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता। जहां निक प्रियंका के साथ हर इंडियन फेस्टिवल धूमधाम से मनाती है वहीं प्रियंका भी उनके धर्म का सम्मान करती हैं। इस बात का सबूत है कि हाल ही में उन्होंने लॉस एंजिल्स वाले घर पर दिवाली मनाई। प्रियंका विदेश में रहते हुए भी त्यौहार मनाना नहीं भूलती।

शादी का गठबंधन करवाया फ्रेम

हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक खूबसूरत तस्वीर खूब वायरल हो रही... दरअसल, इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रियंका खूबसूरत आइवरी लहंगे और निक पारंपरिक रेड कुर्ता पायजामा विद ब्लैक नेहरू जैकेट में नजर आ रहे हैं। मगर, चर्चा का विषय है उनके पीछे लगी तस्वीर.. जिसमें प्रियंका-निक का शादी का गठबंधन कैद है।

PunjabKesari

फैंस कर रहे आइडिया की तारीफ

प्रियंका-निक ने अपने घर में उनकी शादी का गठबंधन फ्रेम में कैद करके लगवाया है, जो उनकी इस तस्वीरों में देखा जा सकता है। जहां प्रियंका ने इससे अपनी शादी को यादगार बना लिया है वहीं निक-प्रियंका का सेट किया ये ट्रेंड फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यूजर निक-प्रियंका के इस आइडिया की बहुत तारीफ कर रहे हैं।

विदेश में रहते हुए संस्कृति से जुड़ी प्रियंका

तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कैप्शन दिया, “हमारे पहले घर में एक साथ हमारी पहली दिवाली ❤️✨ यह हमेशा खास रहेगी। इस शाम को इतना खास बनाने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद। तुम मेरे ऐंजल (Angel) हो। उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने हमारे घर और मेरी संस्कृति को न केवल पोशाक पहनकर बल्कि रात को नाच कर सम्मानित किया। आपने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं घर वापिस आ गई हूं।"

PunjabKesari

निक के लिए लिखा प्यारा मैसेज

इसके साथ ही प्रियंका ने निक के लिए भी खूबसूरत मैसेज भी लिखा, "और सबसे अच्छे पति व साथी @nickjonas के लिए... आप वही हैं, जो सपने बनते हैं। मुझे तुमसे प्यार है। मेरा दिल आपका बहुत आभारी है।’

PunjabKesari

Related News