26 APRFRIDAY2024 5:22:17 AM
Nari

पापा निक की परछाई है  मालती,  पहली बार बेटी को लेकर कैमरे के सामने आई प्रियंका चोपड़ा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Jan, 2023 08:55 AM
पापा निक की परछाई है  मालती,  पहली बार बेटी को लेकर कैमरे के सामने आई प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फैन जिस घड़ी का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे आखिरकार वह आ ही गई। लोगों के प्यार को समझते हुए प्रियंका ने अपनी लाडली बेटी  मालती मैरी चोपड़ा जोनस का चेहरा दिखा दिया है। पहली बार इस नन्ही परी को कैमरे पर देखकर लोग उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लॉस एंजिलिस में एक इवेंट अटेंड करने पहुंची थीं, जहां निक जोनस अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ परफॉर्म कर रिहे थे। अपने पित को चीयर अप करने मालती भी अपनी मां के साथ पहुंची थी। प्रियंका और निक की बेटी का ये पहला पब्लिक इवेंट था। ऐसे में दोनों ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाने में कोई परहेज नहीं किया। 

PunjabKesari
प्रियंका ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि जोनास ब्रदर्स मंच पर जा रहे हैं और वही दूसरी तरफ  प्रियंका पहली लाइन में बेटी मालती मैरी के साथ बैठी दिख रही हैं और निक के लिए चीयर करती नजर आ रही हैं। ऐसे में हर किसी की निगाहें मालती पर ही टिक गई। 

PunjabKesari
 हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि एक्ट्रेस ने यह वीडियो अनजाने में शेयर किया है या वह सच में अपनी बेटी का चेहरा अब छिपाना नहीं चाहती है। बात चाहे कुछ भी हो लेकिन उनकी बेटी ने पूरी लाइमलाइट लुटने का काम कर लिया। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें छार्ठ हुई हैं। लोगों का कहना है कि मालती बिल्कुल अपने पापा की तरह दिखती है। 

PunjabKesari


 

Related News