28 APRSUNDAY2024 9:30:16 PM
Nari

पंजाबी सूट पहन जमकर नाची Priyanka, डांस देख पति निक भी हुए बीवी पर लट्टू

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 Nov, 2021 04:15 PM
पंजाबी सूट पहन जमकर नाची Priyanka, डांस देख पति निक भी हुए बीवी पर लट्टू

YouTuber लिली सिंह ने लॉस एंजिल्स में दिवाली पार्टी आर्गनाइज्ड की थी, जिसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सहित कई सितारों ने शिरकत की। पार्टी के अंदर के प्रियंका को बॉलीवुड मूव्स, लिली को पंजाबी गानों पर डांस करते हुए देखा गया। वहीं, पार्टी में प्रिंयका और मेहमानों ने ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खबू वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lilly Singh (@lilly)

प्रियंका ने लगाए जबरदस्त ठुमके

पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, लिली सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें व वीडियो शेयर की है, जिसमें प्रियंका भांगड़ा करती नजर आ रही हैं। डांस करते हुए उन्होंने अपने दुपट्टे को एक साइड बांधा और जमकर नाची। पति निक जोनस भी अपनी पत्नी की तारीफ करे बिना नहीं रह पाए।

सूट में किलर लगीं प्रियंका

वहीं, दोस्त की पार्टी में शामिल होने के लिए प्रिंयका ने इतने खूबसूरत कपड़े पहने हुए थे, जिसमें उनका चार्म एंड एलिगेंस लुक साफ झलक रहा था। दरअसल, पार्टी में प्रिंयका इंडियन फेमस फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ रैड थ्री पीस सेपरेट्स सेट्स पहन चुकी। उन्होंने फ्लेयर्ड पैंट के साथ शॉर्ट लेंथ वाला कुर्ता और मैचिंग दुपट्टा लिया था, जो उन्हें रेटो के साथ पंजाबी लुक दे रहा था। आउटफिट्स के साथ उन्होंने चश्मा भी लगाया हुआ था।

PunjabKesari

वेलवेट फैब्रिक वाले इस ड्रैस का पैटर्न प्रिंट ऑन प्रिंट में रखा गया था, जिसमें डीप प्लंजिंग नेकलाइन के साथ कटआउट स्लीव्स थी। अपर थाई पोर्शन कुर्ते में लगे क्रॉपर कलर के ग्लास बीड्स ट्रैसल्स उसे अट्रेक्टिव बना रहे हैं। इसके साथ प्रियंका ने डुई न्यूड-टोन मेकअप, गले में सिंगल पन्ना चेन वाला हेवी पेंडेंट और ओपन स्ट्रेट हेयर के साथ अपने लुक को कंपलीट किया। साथ ही उन्होंने अपनी आंखों को ड्रामैटिक टच दिया था और हाथ में स्लिवर कलर की चूड़ियां डाली थीं।

 

Related News