25 APRTHURSDAY2024 10:39:36 PM
Nari

देसी गर्ल की इन 7 लुक्स ने लूटी रेड कारपेट पर वाहवाही, चर्चा में रही थी Dresses

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Jul, 2022 03:28 PM
देसी गर्ल की इन 7 लुक्स ने लूटी रेड कारपेट पर वाहवाही, चर्चा में रही थी Dresses

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लंबा मुकाम हासिल करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने वाली प्रियंका सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने फैशन के जरिए भी हर समय लाइमलाइट में रही हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत अदाओं के साथ कई बार रेड कॉरपेट पर वाहवाही लुटती दिखाई दी हैं। आज आपको प्रियंका के जन्मदिन के मौके पर उनकी 7 ऐसी ड्रेसेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप भी वेडिंग में ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

ग्रेमी अवॉर्ड का व्हाइट गाउन लुक 

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2020 में ग्रेमी अवॉडर्स में व्हाइट कलर का गाउन पहना था। इस गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन थी। एक्ट्रेस की यह खूबसूरत ड्रेस काफी चर्चा में भी रही थी। ब्रोंज मेकअप लुक, सिग्नेचर स्लीक हेयर और डायमंड ज्वेलरी के साथ प्रियंका ने अपनी खूबसूरती पर चार-चांद लगाए थे। एक्ट्रेस की यह खूबसूरत ड्रेस रॉल्फ लॉरेन ने डिजाइन की थी। 

PunjabKesari

मेट गाला मखमली ड्रेस 

2018 में हुए मेट गाला में एक्ट्रेस ने हेवनली बॉडीज: फैशन एंड द कैथोलिक इमाजिनेशन के अनुसार, ड्रेस कैरी की थी। एक्ट्रेस की यह खूबसूरत ड्रेस रॉल्फ लॉरेन ने डिजाइन की थी। इस गाउन के जरिए भी एक्ट्रेस ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी। 

PunjabKesari

एमी अवॉर्डस का रेड गाउन  

एक्ट्रेस एमी अवॉर्ड 2019 में भी भला की खूबसरूत नजर आई थी। इस अवॉर्ड फंक्शन में एक्ट्रेस ने जेसन वू की सुंदर ड्रैस कैरी की थी। यह ड्रेस वन साइडिड लाल रगं की थी। जिसमें प्रियंका किसी परी से कम नहीं लग रही थी। 

PunjabKesari

कॉन्स फिल्म फेस्टिवल का व्हाइट गाउन 

2019 में हुए कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस ने व्हाइट गाउन पहना था। लेस प्लस बेल्स एनीस डीउन वी(les plus belles annees de une vie)के प्रीमियर के लिए प्रियंका ने जॉर्जेस होबिका स्प्रिंग 2020 का ब्राइडल कलेक्शन गाउन पहना था। 

PunjabKesari

गोल्डन ग्लोब की गोल्डन ड्रेस

2017 में हुए गोल्डन ग्लोब में भी प्रियंका ने डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन का गाउन कैरी किया था। एक्ट्रेस गोल्डन गाउन में काफी खूबसूरत दिख रही थी। बोल्ड लिप्स, डायमंड नेकलेस और बोल्ड लिप्स के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया था। 

PunjabKesari

ऑस्कर अवॉर्डस का सफेद एम्बेलिश्ड स्ट्रैपलेस गाउन  

प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर जुहैर मुराद के द्वारा डिजाइन किया खूबसूरत सफेद गाउन पहना था। इस गाउन में एक्ट्रेस काफी सुंदर दिख  रही थी। यह व्हाइट कलर का एम्बेलिश्ड स्ट्रैपलेस गाउन काफी लाइमलाइट में भी रहा था। 

PunjabKesari

एम्बेलिशड जैकेट विद व्हाइट ट्राउजर 

एक्ट्रेस ने बाफ्टा 2021 के लिए एम्बोलिशड जैकेट व्हाइट ट्राउजर के साथ कैरी किया था। पर्टेगाज स्टूडियो का यह ड्रेस काफी लाइमलाइट में रहा था। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने बुलगारी के साथ क्रिश्चियन लुबोटिन का ब्लैक पंप भी कैरी किया था। 

PunjabKesari
 

Related News