16 JUNSUNDAY2024 10:50:56 PM
Nari

17 साल बाद फिर कान्स में छाई प्रीति जिंटा  'डिंपल गर्ल' के लेटेस्ट लुक से नजर नहीं हटा पाएंगे आप

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 May, 2024 03:22 PM
17 साल बाद फिर कान्स में छाई प्रीति जिंटा  'डिंपल गर्ल' के लेटेस्ट लुक से नजर नहीं हटा पाएंगे आप

ऐश्वर्या राय और कियारा आडवाणी के बाद अब बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा कांस फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरेंगी।  एक्ट्रेस  17 साल बाद कान्स के रेड कारपेट पर नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने  2006 में कांस की रेड कार्पेट पर वॉक किया था। अब उनके नए लुक में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। 


प्रीति जिंटा की हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शिमरी व्हाइट गाउन में बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैन क्लब द्वारा शेयर की गई वीडियो में  वह ने फ्रांस के रिवर साइड पर फोटोशूट करवाते नजर आ रही है। बता दें कि आइवरी कलर के इस बॉडीकॉन स्ट्रैट गाउन को  डिजाइनर विविएना लोरिकीत (VIVIENNA LORIKEET)  ने तैयार किया है। 

PunjabKesari


इस गाउन की कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। प्रीति के गाउन में स्लीव्स में व्हाइट रंग के बाऊ लगे हुए हैं, उन्होंने मेकअप से लेकर ज्वेलरी तक बिल्कुल मिनिमल लुक रखा है। स्ट्रैट गाउन के साथ मेसी लुक एक्ट्रेस को क्लासी वाइब दे रहे हैं। इस गाउन की कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही 

PunjabKesari

बता दें किप्रीति जिंटा इंडिया के नामचीन सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को पियरे एंजिनीक्स अवॉर्ड से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में सम्मानित करने वाली हैं। उनकी डेब्यू फिल्म दिल से के सिनेमैटोग्राफर शिवान ही थे अब  एक्ट्रेस की कमबैक फिल्म लाहौर 1947 में भी वह सिनेमैटोग्राफर का काम करेंगे। वहीं प्रीति के लेटेस्ट लुक की बात करें तो यह लोगों को बेहद पसंद आ रही है। 

Related News