04 MAYSATURDAY2024 3:57:52 AM
Nari

प्रेग्नेंट महिलाएं भूलकर भी ना करें ये 8 काम, Miscarriage का रहता है खतरा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 17 Aug, 2023 12:07 PM
प्रेग्नेंट महिलाएं भूलकर भी ना करें ये 8 काम,  Miscarriage का रहता है खतरा

प्रेग्नेंसी में हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। अच्छी डाइट लेने से बच्चे का विकास भी में मदद मिलती है। प्रेग्नेंसी में आपको विटामिन, मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाना चाहिए। इस दौरान आपको ऐसी चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए, जिससे आप और आपका शिशु सुरक्षित रह सके। ऐसी गई चीजें हैं जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान न खाने की सलाह दी जाती है। ये चीजों आपको तो बीमार कर ही सकती हैं, साथ ही बच्चे को भी नुकसान पहुंचती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं 8 ऐसी चीजें जो प्रेग्नेंसी में महिलाओं को नहीं करनी चाहिए....

PunjabKesari

प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये 8 काम 

- प्रेग्नेंसी में आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। जो महिलाएं शराब पीने से समय से पहले डिलिवरी, बच्चे के मानसिक विकास पर असर,वर्थ डिफेक्ट्स और बच्चे का जन्म के समय कम वजन होने की समस्या हो सकती है।

- आपको शुरुआत के 3 महीने तक ज्यादा कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे मिसकैरेज का खतरा हो सकता है। ज्यादा कैफीन से बच्चे की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है।

PunjabKesari

- प्रेग्नेंसी के दौरान सैकरीन का इस्तेमाल को बंद कर देना चाहिए। ये प्लेसेंटा का क्रॉस करके फीटल टिशूज में रह सकता है, जो बच्चे के लिए हानिकारक है।

- प्रेग्नेंसी में कोलेस्ट्रॉल का सेवन प्रति दिन 300 मिलीग्राम या उससे कम ही करना चाहिए।

- प्रेग्नेंसी में आपको खाने से फैट की मात्रा को कम कर देना चाहिए। आपको कुल फैट को घटाकर 30% कर देना चाहिए। जैसे अगर आप दिन में 2000 कैलोरी ले रहे हैं तो आपको सिर्फ 65 ग्राम फैट ही लेना चाहिए।

- अगर आप फिश खाने के शौकीन है तो ऐसी मछली खाने से बचें जिनमें पारा ज्यादा होता है। इससे बच्चे के विकास और दिमाग पर असर पड़ सकता है।

- आपको इस दौरान बिना पके सी फूड और दुर्लभ या कम पके हुए पोल्ट्री पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।

PunjabKesari

- प्रेग्नेंसी  में आपको सब्जियां भरपूर खानी चाहिए। सब्जियों के साथ एक बैलेंस डाइट जरूरी है। सब्जियों को पहले अच्छी तरह से धो लें और पका लें, क्योंकि इनमें टोक्सोप्लाज़मोसिज होने का खतरा रहता है।


 

Related News