06 OCTTUESDAY2026 12:23:22 AM
Life Style

सुपर हीरो कैप्टन स्मित ने की पीएम से बात, बाेले- मैं पढ़ रहा था हनुमान चालीसा, भगवान ने की मेरी रक्षा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Oct, 2026 01:03 PM
सुपर हीरो कैप्टन स्मित ने की पीएम से बात, बाेले- मैं पढ़ रहा था हनुमान चालीसा, भगवान ने की मेरी रक्षा

नारी डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट में जानलेवा हमले का सामना करने के बावजूद फ्लाईदुबई की उड़ान में 174 लोगों की जान बचाई थी। PM ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की और उनकी हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ की। इस दौरान कैप्टन ने बताया कि हनुमान चालिसा के पाठ ने उनकी और बाकी यात्रियों की जान बचाई। 


 हनुमान चालीसा के पाठ से आई हिम्मत

कैप्टन स्मित अभी UAE के एक अस्पताल में ठीक हो रहे हैं। उन्होंने PM मोदी को घटना के बारे में बताया और यह भी बताया कि उन्हें हमलावर को-पायलट (जिसे धार्मिक कट्टरपंथी माना जा रहा है) से लड़ने की हिम्मत कैसे मिली। स्मित ने बताया कि वह गिर गए थे, लेकिन उन्हें एहसास था कि अगर वह नहीं उठे तो उनकी मौत हो जाएगी। उन्हाेंने पीएम को बताया कि  जब भी वह मुश्किल में होते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। फ्लाइट में उस डरावने वक्त के दौरान भी वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे, उनकी कृपा से ही सबकी जान बची। 


PM मोदी ने की थी कैप्टन के परिवार वालों से बात

इससे पहले गुरुवार को, PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार वालों से बात की थी और हवा में दिखाई गई उनकी बहादुरी की तारीफ़ की थी। प्रधानमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि भारतीय मिशन पायलट को हर संभव मदद दे रहे हैं। इस बीच, हवा में हुए हमले में बाल-बाल बचे भारतीय पायलट अभी ठीक हो रहे हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने UAE के एक अस्पताल में कैप्टन स्मित मच्छार और उनके परिवार से मुलाक़ात की। उन्होंने बताया कि भारतीय पायलट बातचीत कर रहे हैं और उनका हौसला बुलंद है।


भारतीय पायलट का UAE में हो रहा है इलाज

राजदूत ने कहा- "कैप्टन खुलकर बात कर रहे थे, मुस्कुरा और हंस रहे थे, जो हमारे लिए और सबसे बढ़कर उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत की बात थी।" मित्तल ने कहा कि बहादुर भारतीय पायलट का अच्छा इलाज हो रहा है और भारतीय दूतावास UAE के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। कैप्टन मच्छार को पहले सऊदी अरब से दुबई के अस्पताल में एयरलिफ़्ट किया गया था। इससे पहले एक इंटरव्यू में राजदूत ने कहा था कि इस बहादुर पायलट ने विमान में सवार कई लोगों की जान बचाई। उन्होंने कहा, "कैप्टन स्मित ने इतनी कीमती जानें बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने के लिए बेहतरीन बहादुरी और हिम्मत दिखाई है। इसलिए हमें भारत के इस बहादुर बेटे पर बहुत गर्व है, और हम पूरा सहयोग और समर्थन देंगे।" इस बीच, UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई विमान के अंदर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। 
 

Related News