06 DECSATURDAY2025 12:19:52 PM
Nari

घर में पौधा लगाते समय रखें दिशा का खास ध्यान, चमक जाएगी किस्मत

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Jan, 2024 03:35 PM
घर में पौधा लगाते समय रखें दिशा का खास ध्यान, चमक जाएगी किस्मत

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार अगर घर की चीजों को रखा जाए तो सुख- समृद्धि का वास रहता है। पेड़- पौधे वैसे तो घर में सुकून और हारियाली लेकर आते हैं, लेकिन इन्हें घर में रखते हुए भी वास्तु के नियमों का खास ख्याल रखें। इससे वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। अगर इसके उलट गलत दिशा में पौधा रखा जाए तो जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं पेड़- पौधे से जुड़े खास वास्तु टिप्स...

पूर्व या उत्तर- पूर्व दिशा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पर्व या उत्तर- पूर्व दिशा में तुलसी, केला, आंवला, गेंदा, शमी, हरी दूब, मनी प्लांट, धनिया, हल्दी, लिली और पुदीना का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन पौधों को लगाने से घर के सारे वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं और घर में मां लक्ष्मी का वास होता  है।

PunjabKesari

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधों को लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बढ़ती हैं और घर में खुशहाली का माहौल रहता है और करियर में भी खूब सफलता मिलती है।

दक्षिण या पश्चिम दिशा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल पेड़ को घर से कहीं दूर खुले स्थान पश्चिम दिशा की तरफ लगाना चाहिए। इस दिशा में मोगरा और चमेली के फूल लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में तरक्की होती है और सारी सुख- सुविधाएं भी मिलती हैं।

PunjabKesari

उत्तर- पश्चिम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर- पश्चिम दिशा में बेल का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में बेल का पौधा लगाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है। वास्तुदोष से छुटकारा मिलता है और सुख- सौभाग्य में वृद्धि होती है।

PunjabKesari

दक्षिण- पूर्व

मान्यता है कि घर के दक्षिण- पूर्व दिशा में लाल रंग के फूल देने वाले पौधों को लगाना चाहिए। इन पौधों को घर में लगाना चाहिए। इन पौधों को घर में लगाने जातक का मान- सम्मान बढ़ता और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

Related News