24 APRWEDNESDAY2024 11:29:44 AM
Nari

कंगना के बाद अब पायल घोष ने की Y सुरक्षा की मांग, बोलीं- मेरी जान को खतरा

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 29 Sep, 2020 03:52 PM
कंगना के बाद अब पायल घोष ने की Y सुरक्षा की मांग, बोलीं- मेरी जान को खतरा

इन दिनों अनुराग कश्यप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। वहीं हाल ही में वह इसी सिलसिले में महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी से मिलीं।

PunjabKesari

पायल ने मांगी अपने लिए सिक्योरिटी 

खबरों की मानें तो इस मुलाकात के दौरान पायल घोष ने खुद के लिए सिक्योरिटी की डिमांड की है। जी हां दरअसल ऐसी खबरें आ रही हैं कि पायल ने अपने लिए Y-सिक्योरिटी की डिमांड रखी है। पायल की मानें तो जब से उन्होंने अनुराग के खिलाफ केस दर्ज करवाया है तब से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। 

वकील ने दी जानकारी

इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस के वकील नितिन ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘पायल और उनके वकील नितिन ने आज 12:30 बजे राजभवन में गवर्नर भगत सिंह कोशियारी से मुलाकत की। हम उन्हें पायल घोष के लिए Y कैटेगरी सुरक्षा देने के लिए लेटर भेजेंगे, क्योंकि उनके जान को खतरा है’।

पायल ने लगाए थे आरोप 

दरअसल बीते दिनों पायल ने ट्वीट ने कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में पायल ने पीएम मोदी से मदद की अपील भी की थी। इतना ही नहीं पायल के द्वारा अनुराग पर दुष्कर्म करने के आरोप भी लगाए जो चुके हैं।

अनुराग के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज 

PunjabKesari

इस पूरी घटना के बाद हाल ही में पायल ने अनुराग के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376(1)- यौन दुष्कर्म, 354 (महिला पर शीलभंग करने के इरादे से हमला करना), 341 (ग़लत ढंग से रोकना) और 342 (जबरन कैद करना) के तहत पुलिस रिपोर्ट दर्ज़ कराई है लेकिन इन सभी आरोपों को अनुराग कश्यप ने झूठा करार दिया है। 

Related News