06 MAYMONDAY2024 6:12:59 AM
Nari

जल्द दुल्हन बनेगी Parineeti Chopra, थीम वेडिंग के साथ लेंगी उदयपुर में सात फेरे

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Sep, 2023 06:56 PM
जल्द दुल्हन बनेगी Parineeti Chopra, थीम वेडिंग के साथ लेंगी उदयपुर में सात फेरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम के साथ होने वाली है। सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड भी वायरल हो गया है। कार्ड के अनुसार दोनों उदयपुर में शादी करने वाले हैं। इसके अलावा भी बाकी के फंक्शन्स की भी पूरी डिटेल सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं कि कब-कब कौन सा फंक्शन होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

दो जगह होंगे शादी के फंक्शन 

राघव और परिणीति की शादी के फंक्शन दो जगह पर होंग जिसमें लीला पैलेस और उदयपुर और द ताज लेक होटल शामिल हैं। वायरल हुए कार्ड्स में पूरी डिटेल भी दी गई है। 23 सितंबर को सुबह 10 बजे ए फ्रेस्को ब्रंच रखा गया है जो कि बालरुम के पास वाले टैरेस पर होगा। यह सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक चलेगा और ब्रंच की थीम Blooms & Bites रखी गई है। वहीं एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी इसी समय होगी जिसकी थीम Adorn With Love रखी गई है। महाराज सुईट एक्ट्रेस के तैयार होने के लिए किया गया है।

मेहमानों के लिए होगा लंच 

इसके बाद इनर कोर्टयार्ड में दोपहर 12-4 बजे तक मेहमानों का वेलकम लंच चलेगा। इसकी थीम Grains Of Love रखी गई है। इसके बाद शाम 7 बजे पार्टी होगी जिसकी थीम Let's Party Like 90s रखी गई है। इसके बाद मेहमान अपने बेस्ट आउटफिट्स के साथ Guava Garden में जाएंगे जहां पर जमकर मस्ती करेंगे। करीबी दोस्त, परिवार वाले इस दौरान शामिल होंगे।

PunjabKesari

24 सितंबर को होगी शादी 

इसके बाद 24 सितंबर को शादी होगी जिसमें 1 बजे राघव की सेहराबंदी होगी। सेहराबंदी की थीम Thread Of Blessings रखी गई है। वहीं सेरेमनी ताज लेक पैलेस में होगी बारात का समय दोपहर 2 बजे का है जिसमें सारे रॉयल आउटफिट्स में दिखेंगे यह ताज लेक में होने वाली है। दोनों लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे। वेडिंग की थीम A Pearl White Indian Wedding रखी गई है। जयमाला का समय दोपहर 3:30 का है फेरे 4 बजे होंगे और इसके बाद परिणीति और राघव दोनों की शादी हो जाएगी। इसके बाद शाम 06:30 बजे परिणीति की विदाई होगी। इसके बाद रात 08:30 बजे से देर रात तक दोनों की रिसेप्शन पार्टी होगी। इसकी थीम A Night Of Amore रखी गई है। यह पार्टी लीला पैलेस के कोर्टयॉर्ड में होगी।   

PunjabKesari
 

Related News