06 MAYMONDAY2024 8:02:30 PM
Nari

बिना अंडे के भी स्वादिष्ट बनेगा Pancake, जानिए बनाने की आसान विधि

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Dec, 2022 01:15 PM
बिना अंडे के भी स्वादिष्ट बनेगा Pancake, जानिए बनाने की आसान विधि

पैनकेक बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी पसंद आता है। ऐसे में सभी इसका स्वाद लेने के लिए उत्सुक रहते हैं। खासकर ब्रेकफास्ट में सभी पैनकेक खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा आप इसे स्नेक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। लेकिन बहुत से लोग वेजिटेरियन होते हैं जो बिना अंडे के पैनकेक का स्वाद नहीं ले पाते। ऐसे में अगर आप भी वेजिटेरियन है तो आप पैनकेक बिना अंडे के भी स्वाद बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

मैदा - 2 कप 
दूध - 2 कप 
मक्खन - 2 टेबलस्पून
बेकिंग सोडा - 1/2 टीस्पून
बेकिंग पाउडर - 1 टीस्पून
चीनी - 2 टेबलस्पून
शहद - 1 टेबलस्पून
नमक - 1 चुटकी

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बाउल में मैदा डालें। इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और नमक मिला दें। 
2. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसमें मक्खन मिलाएं और पिघलाकर मिश्रण में मिला दें। 
3. इसके बाद मिश्रण में दूध डालें और फेंट लें। तबतक फेंटे जबतक एक स्मूद बैटर न तैयार हो जाए। 
4. एक नॉनस्टिक पैन को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। 
5. जैसे मक्खन गर्म हो जाए तो उसमें मक्खन डालकर चारों और से ग्रीस करें। 
6. फिर इसमें पैनकेक का बैटर डाल दें। बिना फैलाए ही बैटर को 2 मिनट तक डालें। 
7. जैसे इस पैनकेक में बुलबुले दिखने लगें तो इसे पलट दें। 1-2 मिनट के लिए इसे पकाएं। 
8. पैनकेक को प्लेट में निकाल लें। मक्खन और शहद के साथ गर्निश करके पैनकेक सर्व करें। 

PunjabKesari
 

Related News