28 APRSUNDAY2024 3:45:35 AM
Nari

ये 5 Oils बढ़ाएंगे नाखूनों की मजबूती, शाईनी और Strong नेल्स के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Apr, 2023 03:32 PM
ये 5 Oils बढ़ाएंगे नाखूनों की मजबूती, शाईनी और Strong नेल्स के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

लड़कियां अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। परंतु चेहरे की चमक होने के साथ-साथ नाखूनों को भी खास देखभाल की जरुरत होती है। यदि नाखूनों की अच्छे से देखभाल न की जाए तो यह कमजोर होने लगते हैं। आज  आपको कुछ ऐसे ऑयल्स बताएंगे जो नाखूनों को मजबूत और शाईनी बनाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

वैसलीन और एसेंशियल ऑयल 

एसेंशिय ऑयल को नाखूनों पर इस्तेमाल करने के लिए आप वैसलीन और शिया बटर को साथ में इस्तेमाल करें। तीनों चीजों को साथ में मिक्स करें। मिश्रण को मिक्स करके नाखून और उसके आस-पास क्यूटिकल्स पर लगाएं। 15 मिनट के बाद नाखूनों की हल्के हाथों से मालिश करें। पूरी रातभी आप मिश्रण को नाखूनों पर लगा सकते हैं। अगली सुबह उठकर नाखून साफ कपड़े से साफ कर लें। क्यूटिकल्स मजबूत होने लगेंगे। 

PunjabKesari

विटामिन-ई और नारियल का तेल 

विटामिन-ई और नारियल के तेल से तैयार मिश्रण आप नाखूनों पर लगाया सकते हैं। नारियल के तेल में विटामिन-ई का कैप्सूल डालें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके 15-20 मिनट के लिए नाखूनों पर लगाएं। त समय के बाद नाखून सादे पानी से धो लें। इसके बाद सूखे कपड़े से नाखून साफ कर लें। इससे नाखून चमकदार भी बनेंगे और मजबूत भी दिखने लगेंगे। 

नारियल का तेल और कैस्टर ऑयल 

नारियल के तेल और कैस्टर ऑयल भी आप नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कैस्टर ऑयल में नारियल तेल मिक्स करके नाखूनों पर लगाएं। 15-20 मिनट तक मिश्रण को नाखूनों पर लगाएं। तय समय के बाद सादे पानी ने नाखून धो लें। इससे यह मजबूत भी बनेंगे और चमकदार भी दिखेंगे। 

तिल का तेल और नारियल तेल 

नारियल तेल में तिल का तेल मिलाकर आप नाखूनों पर लगा सकते हैं। नारियल तेल की कुछ बूंदें तिल के तेल के साथ मिलाएं। तैयार मिश्रण को नाखूनों और अपने क्यूटिकल्स पर अच्छे से लगा लें। रात भर मिश्रण को नाखूनों पर रहने दें। तय समय बाद साफ कपड़े से नाखून धो लें। इससे नाखून लंबे भी दिखेंगे और मजबूत भी नजर आएंगे। 

PunjabKesari

वैसलीन के साथ नारियल का तेल 

नारियल के तेल में वैसलीन मिलाकर भी आप नाखूनों पर लगा सकते हैं। इन दोनों चीजों को नाखूनों पर लगाने से कई तरह की समस्याएं दूर होगी। नारियल तेल में वैसलीन मिलाकर 15-20 मिनट तक नाखूनों पर लगाएं। तय समय बाद सूखे कपड़े से नाखून साफ कर लें। इससे नाखून मजबूत भी बनेंगे और शाईनी भी नजर आएंगे। 

PunjabKesari

नोट: ये तेल आप नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं परंतु यदि आपके नाखून कमजोर हैं तो एक बार डॉक्टर को जरुर दिखा लें। 

Related News