02 MAYTHURSDAY2024 1:50:12 AM
Nari

हरियाली अमावस्या वाले दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Jul, 2023 06:41 PM
हरियाली अमावस्या वाले दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

 हिंदू धर्म के अनुसार, अमावस्या की तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं सावन में पड़ने वाली अमवस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस बार हरियाली अमावस्या कल यानी की सावन के दूसरे सोमवार को पड़ रही है। इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सोई हुई किस्मत भी जाग जाती है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

सफेद चीज करें शिवजी को अर्पित 

भगवान शिव को सफेद चीजें अत्यंत प्रिय है। शिवजी ने अपने माथे पर चंद्रमा धारण किया हुआ है और चंद्र देव का संबंध सफेद चीजों से होता है। ऐसे में सावन के दूसरे सोमवार को शिवलिंग पर सफेद चीजें चढ़ाएं। इससे भगवान शिव की कृपा आप पर बनेगी। 

PunjabKesari

दही जरुर करें अर्पित 

हरियाली अमावस्या वाले दिन शिवलिंग पर दही जरुर चढ़ाएं। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और जीवन से परेशानियां दूर होती हैं। 

मक्खन 

सावन सोमवार वाले दिन शिवलिंग पर मक्खन के साथ अभिषेक करें। इससे संतान के जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। 

PunjabKesari

दूध 

अगर आपके परिवार में हर समय कलह-कलेश रहता है तो शिवजी को कच्चा दूध चढ़ाएं। इस उपाय से कलह-कलेश दूर होगा और घर के सदस्यों में प्यार बढ़ेगा। 

चीनी

सोमवार वाले दिन शिवलिंग पर चीनी जरुर अर्पित करें। माना जाता है कि इससे जीवन में मिठास आएगी। इसके अलावा शिव भक्तों की बुद्धि, एकाग्रता और याददाश्त भी बढ़ती है।

PunjabKesari

Related News