नारी डेस्कः मौसम बदलने के साथ-साथ बहुत से लोगों को नाक बंद होने की समस्या हो जाती है और ऐसी समस्या सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में हो सकती है लेकिन इसके कुछ और कारण भी हो सकते हैं जैसे सामान्य एलर्जी से लेकर साइनस में इंफ्केशन या नाक की हड्डी का बढ़ना या टूटना। नाक बंद यानी जाम होने के कारण आपको अनेक परेशानियां जैसे की नाक में सूजन, गले में खराश सांस लेने में तकलीफ, सर्दी, खांसी और बुखार आदि का सामना करना पड़ सकता है।
बंद नाक होने के कारण
नाक बंद होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर यह समस्या एलर्जी, सर्दी-जुकाम या संक्रमण के कारण नाक के अंदर मौजूद टिशू में सूजन या तरल जमा होने से होती है। अधिकतर मामलों में यह कोई गंभीर बीमारी नहीं होती, लेकिन कई बार साइनस संक्रमण इसकी मुख्य वजह बन जाता है।
एलर्जी या संक्रमण होना।
बुखार होना।
नाक की हड्डी का टेढ़ा होना।
नाक में नेजल पॉलिप्स होना।
रसायन या केमिकल के संपर्क में आना।
क्रोनिक साइनस की समस्या।
धूल, धुआं या प्रदूषित कणों के संपर्क में आना। इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान भी कई महिलाओं को नाक बंद रहने की शिकायत हो सकती है। हार्मोनल बदलाव के कारण शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे नाक की नसों में सूजन आकर नाक जाम हो सकती है।

बंद नाक होने के लक्षण
नाक बंद होने पर केवल नाक जाम ही नहीं, बल्कि कई अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जैसे:
खांसी होना।
गले में खराश
नाक में सूजन
सांस लेने में दिक्कत
नाक से पानी आना
सांस फूलने जैसा महसूस होना यदि नाक बंद होने का कारण संक्रमण है, तो ये लक्षण भी हो सकते हैं:
सर्दी-जुकाम, बुखार, सिर दर्द, दांतों में दर्द, सांस से बदबू, बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना हालांकि, ये लक्षण सामान्य कारणों से भी हो सकते हैं। सही कारण जानने के लिए डॉक्टर जांच के बाद पुष्टि करते हैं।
बंद नाक का इलाज
बंद नाक का इलाज उसके कारण और गंभीरता पर निर्भर करता है।
सामान्य मामलों में डॉक्टर दवाएं, टैबलेट या सिरप लिख सकते हैं।
एलर्जी होने पर एंटी-एलर्जिक दवाएं दी जाती हैं।
अगर समस्या साइनस, नाक की हड्डी या पॉलिप्स से जुड़ी हो, तो डॉक्टर सर्जरी या विशेष उपचार की सलाह दे सकते हैं।
याद रखने वाली बातें
धूल, ठंड, गर्मी, बदबू से एलर्जी, साइनस संक्रमण या नाक में सूजन जैसे कई कारणों से नाक बंद हो सकती है। यह समस्या हर उम्र के लोगों को और हर मौसम में हो सकती है। अगर नाक बंद होने की वजह साधारण एलर्जी है, तो घरेलू उपायों से भी राहत मिल सकती है। लेकिन यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहे या बार-बार हो, तो ENT विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए। समय पर सही इलाज और देखभाल से बंद नाक की समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है।