23 APRTUESDAY2024 9:19:44 PM
Nari

Kitchen Vastu Tips: घर में हो रहा है क्लेश तो रसोई से तुरंत हटा दे ये चीजें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 Jan, 2022 10:51 AM
Kitchen Vastu Tips: घर में हो रहा है क्लेश तो रसोई से तुरंत हटा दे ये चीजें

हर घर में किचन एक अहम स्थान माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, रसोईघर में मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी वास करती है। इसलिए किचन की साफ-सफाई रखने के साथ यहां पर कुछ चीजें रखने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, यहां रखी कुछ चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करती हैं। इससे घर में अन्न व धन की बरकत में कभी आने के साथ परिवार के सदस्यों में मनमुटाव होने का खतरा रहता है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

आईना या शीशा

कई लोग घर के बाकी कमरों की तरह किचन में भी आईना रखते हैं। मगर वास्तु अनुसार, रसोईघर में शीशा रखने से बचना चाहिए। दरअसल, किचन में रखा चूल्हा अग्नि देव का प्रतीक माना जाता है। वास्तु अनुसार, आईने में अग्नि का प्रतिबिंब दिखाई देना अशुभ माना जाता है। इससे घर में कलह-कलेश की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके साथ ही घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

PunjabKesari

गुथा हुआ आटा

आमतौर पर महिलाएं रोटी पकाने के बाद गुथे हुए बचे आटे को फ्रिज या रसोई में रख लेती हैं। इस आटे का वे अगले दिन इस्तेमाल करती है। वास्तु व ज्योतिष शास्त्र अनुसार ऐसा करने से बचना चाहिए। दरअसल बचा हुआ गुथा आटा कुंडली में शनि और राहु पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके कारण जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दवाइयां

अगर आप भी किचन में दवाइयां रखती है तो अपनी इस आदत को बदल लें। वास्तु अनुसार ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे पैसे संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं।

PunjabKesari

टूटे हुए बर्तन

लोग किचन में अलग- अलग तरह के बर्तन रखते हैं। इनमें से कई बर्तन थोड़े टूटे होने पर भी महिलाएं इसे इस्तेमाल करती रहती हैं। मगर इससे घर के सदस्यों में तनाव हो सकता है। ऐसे में अगर आपके घर टूटे बर्तन हैं तो इन्हें तुरंत फेंक दें।

pc: freepik

 

Related News