26 APRFRIDAY2024 12:59:37 PM
Nari

शाम होने के बाद न करें ये काम, मां Lakshmi हो सकती हैं नाराज

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 May, 2022 04:38 PM
शाम होने के बाद न करें ये काम, मां Lakshmi हो सकती हैं नाराज

हर कोई चाहता है कि उसका घर सुख शांति और ऐश्वर्य से भरा रहे। माता लक्ष्मी की असीम कृपा घर पर बनी रहे। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, शाम का समय भगवान की पूजा का समय होता है। इस समय के दौरान कई कार्य नहीं करने चाहिए। वास्तु के अनुसार, शाम को आपको यह काम घर में करने से बचना चाहिए। इससे आपके घर में वास्तु दोष लग सकता है और मां लक्ष्मी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उसके बारे में...

PunjabKesari

भोजन न करें 

शाम को कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। शाम का समय ईश्वर की आराधना का समय होता है। ईश्वर इस समय के दौरान विश्राम की अवस्था में होते हैं। इस दौरान भोजन करने से देवी-देवताओं का अपमान माना जाता है। मां लक्षमी भी नाराज हो जाती हैं। घर में दरिद्रता रहने लगती है। इसलिए शाम के समय में भोजन नहीं करना चाहिए। 

PunjabKesari

दहलीज पर न बैठें 

शाम के समय में दहलीज पर भी नहीं बैठना चाहिए। शाम को दहलीज पर बैठकर रोना बहुत ही अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, शाम को दहलीज पर बैठने से मां लक्ष्मी घर में नहीं आती हैं। घर में माता लक्ष्मी का अवास हो जाता है। 

शाम को न लगाएं झाड़ू

शाम के समय में कभी भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति के बुरे दिन भी शुरु हो जाते हैं। इसलिए कभी भी शाम को झाड़ू नहीं मारना चाहिए। 

PunjabKesari

शाम को न सोएं 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम को कभी भी सोना नहीं चाहिए। शाम के समय में सोना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

PunjabKesari

झाड़ू रखें छुपाकर 

झाड़ू को हमेशा छुपाकर ही रखना चाहिए। सीधा झाड़ू भी कभी नहीं रखना चाहिए। इससे आपको जीवन में पैसे से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

PunjabKesari

Related News