13 OCTSUNDAY2024 1:48:53 PM
Nari

Shocking News: Baba Siddique की हत्या, Salman-Shahrukh के थे बेहद क़रीब

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 13 Oct, 2024 11:07 AM
Shocking News: Baba Siddique की हत्या, Salman-Shahrukh के थे बेहद क़रीब

मुंबई में रतन टाटा के बाद एक और दुःख भरी खबर सामने आई जिसे सुनकर हर किसी के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। NCP राजनेता बाबा सिद्दिकी की कल गोली मार कर हत्या कर दी गई। उस समय बाबा सिद्दिक़ी अपने बेटे जीशान सिद्दिकी के दफ़्तर में थे। गम्भीर हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल में लाया गया था जहां पूरी कोशिशों के बाद डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जैसे ही ये खबर मीडिया और बॉलीवुड स्टार्स को हुई सब हॉस्पिटल पहुँचते नजर आए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बॉलीवुड स्टार्स शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, प्रिया दत्त संजय दत्त, शिखर पहाड़िया और महाराष्ट्र के फेमस राजनेता हॉस्पिटल में पहुँचे। बाबा सिद्धिकी का परिवार भी अस्पताल पहुँचा लेकिन परिवार की हालत बात करने योग्य नही थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है जबकि एक की तलाश जारी है। इसे ओनर किलिंग के साथ भी जोड़ा जा रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सलमान खान और शाहरुख़ खान का पैचअप करवाने वाले कोई ओर नही बल्कि बाबा सिद्दीक़ी थे। हर साल बाबा सिद्दिकी बॉलीवुड में शानदार इफ़्तार पार्टी आयोजित करते थे। बाबा सिद्दीक़ी का इस तरह जाना हर किसी के लिए शॉकिंग है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

वही राजनेता CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। मुंबई पुलिस को सख़्त कार्यवाही करने का आदेश दिया गया हैं। मुंबई पुलिस जाँच में जुटी हैं उर तलाश रही है कि शूटर का कनेकशन किसके साथ है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बाबा सिद्दीक़ी सलमान खान और शाहरुख़ खान के काफ़ी नज़दीकी थी। हालाँकि सलमान बिग बॉस की शूटिंग छोड़ निकल  पड़े थे जब उन्हें बाबा सिद्दिकी के बारे में पता चला लेकिन security रीजन के चलते उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में आने से मना किया गया था।

Related News