16 APRTUESDAY2024 6:05:10 PM
Nari

Ramadan Special Recipe: इफ्तार में बनाकर खाएं स्वादिष्ट चिकन मुगलई परांठा

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Apr, 2023 12:02 PM
Ramadan Special Recipe: इफ्तार में बनाकर खाएं स्वादिष्ट चिकन मुगलई परांठा

इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। यह 24 मार्च से शुरु हो चुका है। मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए यह महीना बहुत ही खास होता है। पूरे महीने मुस्लिम लोग भूखे प्यासे रहकर अल्लाह का नाम लेते हैं। रोजे के साथ अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजा सहरी के साथ शुरु होता है और इफ्तार के साथ खत्म होता है। ऐसे में अगर आप भी इफ्तारी में कुछ लजीज पकवान बनाने की सोच रही है तो टेस्टी चिकन मुगलई परांठा बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

अंडे - 4
कीमा चिकन - 300 ग्राम 
प्याज - 2 कटे हुए
टमाटर - 2 कटे हुए
हरी मिर्च - 5-6 
अदरक का पेस्ट - 2 चम्मच 
जीरा पाउडर - 2 चम्मच 
धनिया पाउडर - 2 चम्मच 
कश्मीरी लाल मिर्च - 2 चम्मच 
हल्दी पाउडर - 2 चम्मच 
गर्म मसाला पाउडर - 2 चम्मच  
काली मिर्च पाउडर - 2 चम्मच 
मैदा - 2 कप 
गेहूं का आटा - 2 कप 
दूध - 2 कप 
धनिया - 1 कप 
नमक - स्वादअनुसार

PunjabKesari

 बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आटा, मैदा, नमक, दूध में पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। 
2. इसके बाद कुछ देर के लिए मिश्रण को गीले कपड़े के साथ ढक्कर रख दें। 
3. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, प्याज, हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें। 
4. जैसे ही मिश्रण फ्राई हो जाए तो इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, चिकन कीमा, मसाले और नमक डालकर चिकन को धीमी आंच पर ब्राउन होने तक पकाएं। 
5. फिर इसमें कटी हुई टमाटर और हरी धनिया डालकर गैस बंद कर दें। 
6. परांठे में भरने के लिए मिश्रण तैयार है। 
7. तैयार किए गए आटे से एक लोई तोड़ें और उसे हल्का बेलने के बाद चिकन का मिश्रण भरें। 
8. लोई को बंद करके और इसका परांठा बेल लें। 
9. एक तवे पर घी डालकर गर्म करें। अब एक बर्तन में अंडा तोड़कर फेंट लें। 
10. इसके बाद परांठे को बेलते हुए तवे पर सेंक लें। 
11. परांठे के ऊपर ब्रश की मदद से फेंटा हुआ अंडा लगाएं। 
12. 10 मिनट बाद इसको पलट दें। दूसरी ओर अंडा लगाएं और परांठे के ऊपर काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें। 
13. आपका टेस्टी मुगलई परांठा तैयार है। गर्मा-गर्म सर्व करें। 

PunjabKesari

Related News