30 SEPMONDAY2024 7:55:20 PM
Nari

माथे पर बिंदी, गले में स्टेटमेंट पेंडेंट... लाल साड़ी में बेहद प्रिटी लगी मिसेज अंबानी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Sep, 2024 04:48 PM
माथे पर बिंदी, गले में स्टेटमेंट पेंडेंट... लाल साड़ी में बेहद प्रिटी लगी मिसेज अंबानी

नारी डेस्क: रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को फैशन की बेहद गहरी समझ है तभी तो वह अपने लुक्स से कभी भी निराश नहीं करती हैं। उनका स्टाइल, ग्रेस और एलिगेंट लुक हमेशा ही टॉप पर रहा है। हाल ही में  नीता अंबानी का एक शानदार लुक सामने आया है जिसने एक बार फिर उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया है।

PunjabKesari
नीता अंबानी के एथनिक लुक की बात ही निराली है। पेस्टल शेड का लहंगा हो या वाइब्रेंट साड़ी, दिवा हमेशा अपने लुक से हमें हैरान कर देती हैं। कल उन्होंने अपने आवास पर  मनु भाकर, नीरज चोपड़ा, मोना अग्रवाल और नवदीप सिंह सहित ओलंपिक और पैरालंपिक विजेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया था।  इस शानदार पहल के बीच, नीता अंबानी के लुक ने फैशन के दीवानों का ध्यान खींचा।

PunjabKesari
नीता ने बॉर्डर पर सीक्विन वर्क वाली लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ एक स्टेटमेंट पेंडेंट, अंगूठी, कड़ा और लाल बिंदी कैरी की गई थी।  इस लुक को हल्के मेकअप, उभरे हुए गालों, न्यूड लिपस्टिक और काजल से सजी आंखों ने पूरा किया।

PunjabKesari
मिसेज अंबानी ने हर बार की तरह काजल और आईलाइनर से अपनी आंखों और आईब्रो को बोल्ड लुक दिया। उन्होंने  साड़ी के साथ बालों को खुला छोड़ा था और उन्हें सेट करने के लिए वेव कर्ल लुक दिया था। साड़ी के साथ कैरी किया गया मैचिंग कल्च उनके लुक को रॉयल बनाने का काम कर रहा था।

PunjabKesari

वहीं उनकी ज्वेलरी की बात करें तो इस बार उनका नेकलेस शॉर्ट लेंथ का था। इसमें गोल्ड चेन के साथ बीच में बड़ा सा कुशन शेप्ड येलो डायमंड लगा था। नीता के ईयररिंग्स इसी से मैच करते हुए थे। वहीं उनके कंगन भी वाइट एंड येलो डायमंड के मैचिंग के थे।
 

Related News