03 APRFRIDAY2026 12:38:07 PM
Nari

जल्द सूरज की दुल्हनिया बनेगी मौनी रॉय, Destination Wedding को लेकर तैयारियां शुरु

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Jan, 2022 05:47 PM
जल्द सूरज की दुल्हनिया बनेगी मौनी रॉय, Destination Wedding को लेकर तैयारियां शुरु

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी की चर्चाएं जोरों पर है। वह इसी महीने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक  एक्ट्रेस  डेस्टिनेशन वेडिंग करेगी, जिसे लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। 

PunjabKesari

मौनी पिछले लंबे समय से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही है। अब दोनों  27 जनवरी को हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। खबरें है कि शादी के लिए मेहमानों Invitation भी दे दिया गया है। इस शादी में मंदिरा बेदी, आशिका गरोड़िया, मीत ब्रदर्स, कोरियोग्राफर राहुल औऱ प्रतीक, फैशन डिजाइनर अनु खुराना समेत कई सितारों के पहुचंने की उम्मीद है।

PunjabKesari

शादी के वेन्यू के लिए एक फाइव स्टार रिसॉर्ट बुक किया गया है। शादी के बाद एक ग्रैंड पार्टी की भी योजना है, जिसमें मौनी रॉय के करीबी दोस्त और डांस रियलिटी शो के एल्यूमनी प्रतीक उतेकर और राहुल शेट्टी Performance देंगे।  चर्चाएं यह भी थी कि मौनी और सूरज के परिवार के बीच वेन्यू को लेकर मतभेद था।  गोवा और राजस्थान में से  गोवा को बेटर ऑप्शन चुना गया, जिसके बाद वहां शादी के अरेंजमेंट्स किए गए। बताया जा रहा है कि मुंबई में ही संगीत की तैयारी और डांस रिहर्सल कर लिए गए हैं।

PunjabKesari
अब फैंस जल्द से जल्द अपनी चहेती मौनी रॉय को दुल्हन बनता देखना चाहते हैं। मौनी टीवी सीरियल नागिन से घर-घर में छा गई। लोगों ने उनके  नागिन के रोल में काफी पसंद किया था। 

Related News