03 APRFRIDAY2026 12:37:48 PM
Nari

कोरोना की चपेट में आए 'देवों के देव महादेव' एक्टर, अस्पताल में हुए भर्ती

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 23 Apr, 2021 02:03 PM
कोरोना की चपेट में आए 'देवों के देव महादेव' एक्टर, अस्पताल में हुए भर्ती

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का शिकार आम लोगों के साथ फिल्म व टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स भी हो रहे हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं अब खबर सामने आई है कि टीवी सीरियल देवों के देव महादेव फेम एक्टर मोहित रैना कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 

PunjabKesari

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में आसमान दिखाई दे रहा है तो दूसरी में उनका हाथ। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जैसा कि मैं बाहर और अंदर देखता हूं, मैं सभी के लिए एक छोटी सी प्रार्थना करना चाहता हूं। पिताजी ने हमेशा कहा कि प्रार्थना जादुई रूप से काम करती है। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि वे सुरक्षित रहें और मानवता के लिए प्रार्थना करें। '

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohit Raina (@merainna)

 

एक्टर ने आगे लिखा, 'पिछले हफ्ते कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद से मैं राज्य के डॉक्टरों की सुरक्षित निगरानी में हूं। हर दिन मैं यहां इंसानों की भावनाओं को देख रहा हूं। हम उनकी वजह से ठीक हैं। कम से कम हम घर के अंदर तो रह सकते हैं। दूसरी तरफ आप लोगों को देखेंगे।' 

PunjabKesari

गौरतलब है कि मोहित रैना फेमस टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में भगवान महादेव का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे। वह टीवी शो के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। जिनमें 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक', 'मिसेज सीरियल किलर' जैसी फिल्में शामिल हैं। 

Related News